{"_id":"69b45d97208f51fd0309fb77","slug":"women-will-get-jobs-in-the-pink-employment-fair-mahoba-news-c-225-1-mah1001-123299-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: पिंक रोजगार मेले में महिलाओं को मिलेगी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: पिंक रोजगार मेले में महिलाओं को मिलेगी नौकरी
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। निजी सेक्टर में नौकरी का इंतजार कर रहीं महिलाओं व बालिकाओं के लिए खुशखबरी है। सेवायोजन विभाग की ओर से शहर के मां चंद्रिका महाविद्यालय में 16 मार्च को पिंक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें सिर्फ महिला अभ्यर्थियों को ही प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
पिंक रोजगार मेले के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रोजगार मेले में प्रतिष्ठित कंपनियां लेंस कार्ट, न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर्स, ओवर ड्राइव इलेक्ट्रॉनिक, माधव इंटरनेशनल स्कूल, साहू इंटरनेशनल स्कूल, एक्सिस बैंक, सांई इंटर कॉलेज, ओम सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल, एलआईसी महोबा आदि प्रतिभाग करेंगी। इस दौरान लाइन ऑपरेटर, अप्रेंटिस ट्रेनी, असिस्टेंट मैनेजर, अध्यापिका, अकाउंटेंट आदि पदों पर साक्षात्कार के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यता जूनियर हाईस्कूल, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, पॉलीटेक्निक, स्नातक, स्नातकोत्तर आदि निर्धारित की गई हैं। जिला रोजगार सहायता अधिकारी आकांक्षा वाजपेयी ने रोजगार मेले में शामिल होने की इच्छुक महिला अभ्यर्थियों से अपने सभी शैक्षिक अभिलेखों के साथ सुबह 10 बजे से पहुंचने की बात कही है।
Trending Videos