सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   97 poles broken and 21 transformers damaged in the storm.

Mainpuri News: आंधी-बारिश में टूटे 97 पोल, 21 ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sat, 02 May 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
97 poles broken and 21 transformers damaged in the storm.
फोटो 28 कुरावली क्षेत्र के मनोना में आंधी से जमीन पर गिरा ट्रांसफार्मर। संवाद - फोटो : Department
विज्ञापन
मैनपुरी। तेज आंधी और बारिश से बृहस्पतिवार की देर शाम जिले की बिजली आपूर्ति ध्वस्त हो गई। शुक्रवार को भी कई इलाकों की आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। इससे उपभोक्ताओं को गर्मी में परेशान होना पड़ा। पानी के लिए भी लोग परेशान रहे। अलग-अलग स्थानों पर 97 विद्युत पोल टूट गए। वहीं, 21 ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गए।मौसम में अचानक बदलाव के बाद तेज आंधी और बारिश से तापमान में गिरावट आ गई। तापमान में गिरावट से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली थी लेकिन आंधी और बारिश के कारण विद्युत निगम को बड़ा नुकसान हुआ है। आंधी के कारण शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। आंधी और बारिश रुकने के बाद बिजली कर्मियों ने आपूर्ति को सुचारू कराने का प्रयास शुरू किया। शहरी क्षेत्र में बृहस्पतिवार की देर रात आपूर्ति हो सकी लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के कई इलाकों में आपूर्ति शुक्रवार तक सुचारू नहीं हो सकी थी। ऐसे में लोगों को रात भर अंधेरे और गर्मी में बिताना पड़ा। विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार, आंधी में सिविल लाइन शहरी में 6, देवी रोड पर 3, ज्योंती रोड पर 1, पावर हाउस पर 2, भोगांव टाउन में 5, ताल दरवाजा में 10, भोगांव ग्रामीण में 6, सुल्तानगंज में 3, आलीपुरखेड़ा में 15, घिरोर में 9, ज्योंती खुड़िया में 27 और दिहुली में 10 पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं, वहीं, 21 ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हुए है। इससे निगम को करीब 30 से 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आंधी और बारिश के कारण पोल टूटने और ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। शुक्रवार को विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने अधिशासी अभियंता खंड द्वितीय मनोज कुमार के साथ आलीपुरखेड़ा क्षेत्र में मरम्मत कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि टूटे पोल की स्थान पर नए पोल लगवाए जाएं। क्षतिग्रस्त ट्रांसफॉर्मर को तत्काल बदलवाकर उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मुहैया कराई जाए। इधर, दन्नाहार थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम तेज आंधी और बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। पूरी रात बिजली न आने से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। शुक्रवार सुबह 11 बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। तेज आंधी और बारिश ने विद्युत विभाग के साथ किसानों को भी नुकसान पहुंचाया। खेतों में कटाई के लिए रखे गेहूं के बोझ भीग गए और खेतों में रखा भूसा आंधी में उड़ गया। नौनेर क्षेत्र के गांव गोपालपुर, झंडाहार, श्यामपुर, उझीया आदि स्थानों पर पोल टूट गए।
Trending Videos

50 गांव में 18 घंटे कटी रही बिजली : मैनपुरी।
ज्योंती नगर पंचायत क्षेत्र के बृहस्पतिवार की शाम आंधी और बारिश के कारण अलग-अलग स्थानों पर 27 पोल टूटने से आपूर्ति बाधित हो गई। ज्योंती टाउन और ज्योंती देहात क्षेत्र में के लगभग 50 गांव में अंधकार पसर गया। बिजली न आने से घरों में पानी खत्म हो गया और इनवर्टर डाउन होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली कर्मियों की मशक्कत के बाद करीब 18 घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारू होने से उपभोक्ताओं को राहत मिली है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार की देर शाम तक बिजली नहीं आ सकी थी।

फोटो 28 कुरावली क्षेत्र के मनोना में आंधी से जमीन पर गिरा ट्रांसफार्मर। संवाद

फोटो 28 कुरावली क्षेत्र के मनोना में आंधी से जमीन पर गिरा ट्रांसफार्मर। संवाद- फोटो : Department

फोटो 28 कुरावली क्षेत्र के मनोना में आंधी से जमीन पर गिरा ट्रांसफार्मर। संवाद

फोटो 28 कुरावली क्षेत्र के मनोना में आंधी से जमीन पर गिरा ट्रांसफार्मर। संवाद- फोटो : Department

फोटो 28 कुरावली क्षेत्र के मनोना में आंधी से जमीन पर गिरा ट्रांसफार्मर। संवाद

फोटो 28 कुरावली क्षेत्र के मनोना में आंधी से जमीन पर गिरा ट्रांसफार्मर। संवाद- फोटो : Department

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed