{"_id":"6a21b6c5be25747e290e8bee","slug":"accused-of-taking-the-youth-to-gujarat-and-killing-him-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-160567-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: गुजरात ले जाकर युवक की हत्या करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: गुजरात ले जाकर युवक की हत्या करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला कैल निवासी युवक को दो लोग गुजरात में नौकरी के लिए साथ ले गए वहां युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजन पीटकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
मृतक की ताई विपिन कुमारी ने बताया कि उनके देवर-देवरानी की मृत्यु के बाद उनके बेटे राधा कृष्ण का पालन पोषण किया। एक माह पहले गांव का रहने वाला एक ठेकेदार और उसका करहल निवासी साला राधा कृष्ण को नौकरी के लिए साथ ले जाने की बात कहने लगे। उन्होंने मना किया कहा कि पहले भी तुम उसे गुजरात ले गए थे। मगर मजदूरी का रुपया नहीं दिया। इस पर ठेकेदार ने कहा कि इस बार पूरा हिसाब करेंगे।
वह मान गईं और राधा कृष्ण को उनके साथ भेज दिया। एक जून को उनके पास फोन आया कि राधा कृष्ण की मौत हो गई है। उनका पुत्र बॉबी व अन्य परिजन गुजरात पहुंचे तो उसका शव देखने पर प्रतीत हुआ कि उसके शरीर पर चोट के निशान थे। उन्होंने आरोप लगाया कि राधा कृष्ण की पीटकर हत्या की गई है। गुजरात पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद वह लोग शव लेकर घर आ गए। एसपी ने पीड़ित परिवार को कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos