सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Lands freed from encroachment under Mission Samadhan, campaign launched in all tehsil areas

Mainpuri News: मिशन समाधान में कब्जामुक्त कराई गई जमीनें, सभी तहसील क्षेत्रों में चला अभियान

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Lands freed from encroachment under Mission Samadhan, campaign launched in all tehsil areas
विज्ञापन
बरनाहल/करहल/किशनी/घिरोर। जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर मिशन समाधान अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बृहस्पतिवार को विभिन्न तहसीलों में अवैध कब्जों को हटाया गया है। साथ ही भूमि विवादों का त्वरित निस्तारण भी सुनिश्चित किया जा रहा है।



बरनाहल नगर पंचायत में राजस्व टीम ने 12 बीघा सरकारी जमीन कब्जा मुक्त कराई। इसमें नवीन परती, हड़वार, नाली और चकरोड शामिल थे। नायब तहसीलदार संतोष राजौरिया और राजस्व निरीक्षक प्रमोद शर्मा ने पुलिस टीम के साथ बृहस्पतिवार को कार्रवाई की। उन्होंने जमीन की मेड़बंदी कर उसे सुरक्षित किया। करहल की ग्राम पंचायत बमटापुर में एडीएम श्यामलता आनंद और एसडीएम सुनिष्ठा सिंह ने छह भूमि विवाद सुलझाए। उन्होंने मौके पर पहुंचकर शिकायतों की सुनवाई की। राजस्व टीम के साथ कई मामलों का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया। अधिकारियों ने निष्पक्ष और त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
अवैध कब्जों पर कार्रवाई
किशनी में एसडीएम गोपाल शर्मा ने कई अवैध कब्जे छुड़वाकर वास्तविक खातेदारों को जमीन सौंपी। कुसमरा निवासी शरद पांडे को उनकी 2640 वर्ग फीट जमीन पर कब्जा दिलाया गया। एसडीएम गोपाल शर्मा ने चितायन में चार बीघा पीली मिट्टी की जमीन को कब्जा मुक्त कराया। गांव सठिगवां में बबली की आठ बीघा जमीन से भी अवैध कब्जा हटवाया गया। प्रशासन ने बलपूर्वक सभी अवैध कब्जों को हटाने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos


-----
घिरोर में शिकायतों का निस्तारण
घिरोर तहसील में एसडीएम अंजली सिंह और तहसीलदार कमलेश कुमार के नेतृत्व में 31 शिकायतें सुलझाई गईं। राजस्व विभाग और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। पट्टे की पैमाइश, चक मार्ग पर अवैध कब्जा और ग्राम सभा की भूमि संबंधी शिकायतें थीं। विभिन्न गांवों में अवैध कब्जे हटवाए गए और विवादों का समाधान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed