सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   After Holi, the spirit of Eid started appearing in the markets.

Mainpuri News: होली के बाद बाजारों में दिखने लगी ईद की रौनक

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Fri, 06 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
After Holi, the spirit of Eid started appearing in the markets.
फोटो 12 बजाजा बाजार में कपड़ों की खरीदारी करतीं मुस्लिम समाज की महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। होली के बाद अब बाजारों में ईद की रौनक दिखाई देने लगी है। लोग अब ईद-उल-फितर की तैयारियों में जुट गए हैं। शहर के बाजारों में सेवईं, टोपी, इत्र के साथ कपड़ों की खरीदारी तेज हो गई है। चांद दिखने की स्थिति के मुताबिक ईद-उल-फितर 19 या 20 मार्च को होने की संभावना है। रमजान माह चल रहा है। ईद नजदीक आने को है। लोगों ने इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। सदर बाजार, बजाजा बाजार, यादव मार्केट, आगरा रोड आदि स्थानों पर स्थित दुकानों पर मुस्लिम समाज के लोग जरूरत की वस्तुओं की खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं। ईद पर बच्चों के लिए नए कपड़ों की खरीदारी की जा रही है। वहीं, महिलाएं भी कपड़ों के साथ चूड़ियां, कंगन आदि की खरीदारी कर रही हैं। दुकानदार आतिफ ने बताया कि ईद के लिए बाजारों में रौनक दिखाई देने लगी है। वहीं, सेवईं, टोपी, इत्र की बिक्री में तेजी आ गई है। लोग इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। बाजार में बच्चों को जींस-शर्ट और कुर्ता-पायजामा की वैरायटी उपलब्ध हैं। वहीं, महिलाएं कुर्ती-सलवार की खरीदारी कर रही हैं। युवाओं को इस ईद के लिए कुर्ता-पायजामा के साथ पठानी सूट खूब पसंद आ रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed