सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Fans jumped with joy as Team India won

Mainpuri News: टीम इंडिया के जीतते ही खुशी से उछले प्रशंसक

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Fri, 06 Mar 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Fans jumped with joy as Team India won
मैच जीतने के बाद खुशी मनाते प्रशंसक
विज्ञापन
मैनपुरी। टी-20 विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल में बृहस्पतिवार को जैसे ही टीम इंडिया ने सात रन से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया वैसे ही प्रशंसक खुशी उछल पड़े। उनके चेहरे पर खुशी बिखर गई। मुंह बस यही निकला हमारी प्रार्थना सफल हो गई। हर कोई इस जीत में अहम योगदान देने वाले खिलाडि़यों की चर्चा में मशगूल हो गया। दरअसल, होली पर छुट्टी का दिन होने के कारण क्रिकेट प्रेमियों को इस भारत और इंग्लैंड के बीच खेे ले जाने वाले इस अहम मुकाबले का बेसब्री से इंतजार था। सभी के मन में बस एक ही इच्छा थी कि बस टीम इंडिया ही जीते। इसके लिए प्रार्थनाएं कर रहे थे। प्रशंसकों का कहना है कि भारतीय टीम ने पूरी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जैसे इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में पहुंचा है वैसे ही खिताबी मुकाबले में वह न्यूजीलैंड को शिकस्त देकर विश्व चैंपियन बनेगा। उन्होंने ओपनर संजू सैमसन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा की बल्लेबाजी की जमकर सराहना की। कहा, गजब की बल्लेबाजी की। वहीं, गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या अर्शदीप, बुमराह, वरण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल की उम्दा गेंदबाजी भी सराहनीय रही।

मैच जीतने के बाद खुशी मनाते प्रशंसक

मैच जीतने के बाद खुशी मनाते प्रशंसक

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed