सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Oral exam for class 1, written exam for the rest

Mainpuri News: कक्षा एक की मौखिक, शेष की होगी लिखित परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Fri, 06 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Oral exam for class 1, written exam for the rest
विज्ञापन
मैनपुरी। परिषदीय विद्यालयों में पहली कक्षा से आठवीं तक की परीक्षा 16 मार्च से शुरू होनी हैं जो 20 मार्च तक चलेंगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग तैयारी में जुट गया है। शासन की ओर से बजट भी जारी कर दिया गया है। परीक्षा में कक्षा एक की मौखिक और अन्य की लिखित परीक्षाएं कराई जाएगी। जनपद में 1909 परिषदीय विद्यालय हैं, जिनमें करीब 1.29 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। सत्र 2025-26 की परीक्षा 16 मार्च से शुरू कराई जाएंगी। इसमें कक्षा एक के बच्चों की मौखिक परीक्षा होगी। इसके अलावा कक्षा 2 से 5 तक की 16 मार्च को मौखिक और 6 से 8 तक के बच्चों की लिखित परीक्षाएं कराई जाएंगी। वहीं 17 मार्च से कक्षा 2 से 8 तक की लिखित परीक्षा होंगी। परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र सभी ब्लॉक पर 10 मार्च तक पहुंचा दिए जाएंगे, इसके बाद परीक्षा शुरू होने से एक या दो दिन पहले सभी स्कूलों में प्रश्न पत्र पहुंच जाएंगे और 16 मार्च से परीक्षा शुरू हो जाएंगी। परिषदीय विद्यालयों की परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र तैयार भी कर लिए गए हैं। शासन की ओर से परीक्षा के लिए 23 लाख से ज्यादा का बजट जारी किया गया है। इस बजट को परीक्षा संबंधी कार्य में खर्च किया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका गुप्ता ने बताया कि 16 मार्च से परिषदीय विद्यालयों की परीक्षा शुरू होनी है, इसके लिए शासन से बजट जारी हो गया है। बजट का व्यय परीक्षा से संबंधित कार्यों में किया जाएगा। सभी संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को खर्च का बिल विभाग में उपलब्ध कराना होगा। इसके बाद दस्तावेजों को अभिलेख के साथ शासन में भेजा जाएगा। परीक्षा के बाद बच्चों के रिपोर्ट कार्ड भी इसी बजट से प्रिंट कराए जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed