{"_id":"69c41c3d09b12d40bc082fef","slug":"bhogaon-super-kings-and-bhogaon-capitals-won-the-matches-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-156313-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: भोगांव सुपर किंग्स और भोगांव कैपिटल ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: भोगांव सुपर किंग्स और भोगांव कैपिटल ने जीते मैच
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
फोटो 13 मोहित को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान करते ब्लॉक प्रमुख कश्मीर सिंह लोधी। स्रोत आयोज
विज्ञापन
भोगांव। नगर के रामलीला मैदान में अंशु त्रिवेदी स्मृति भोगांव प्रीमियर लीग नाइट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार की रात खेले गए मुकाबलों में भोगांव सुपर किंग्स ने भोगांव नाइट राइडर्स को सात रनों से और भोगांव कैपिटल ने भोगांव किंग्स को चार विकेट से हराया
पहले मैच में भोगांव नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भोगांव सुपर किंग्स ने निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट पर 104 रन बनाए। ऋषभ ने 47, हेम सिंह ने 22 और लोकेश ने 14 रनों की पारी खेली। नाइट राइडर्स के मंजीत और ऋतिक ने दो-दो विकेट लिए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करते उतरी भोगांव नाइट राइडर्स 10 ओवर में सात विकेट पर 97 रन ही बना सकी। मंगल ने 26, ऋतिक ने 21 और फरमान ने 15 रन बनाए। भोगांव किंग्स के आतिफ और गोविंद ने दो-दो विकेट लिए। ऋषभ को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। दूसरे मैच में भोगांव कैपिटल ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए भोगांव किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 119 रन बनाए। कल्लू ने 36, नीशू ने 28 और मोहित ने 20 रन बनाए। कैपिटल के अनुज और मोहित ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में भोगांव कैपिटल ने 9.5 ओवर में छह विकेट पर 121 बनाकर मैच जीता। मनीष ने 50, मोहित ने 31 और समीर ने 15 रन बनाए। किंग्स के कल्लू ने तीन और मोहित ने दो विकेट लिए। मोहित मैन ऑफ द मैच रहे। मैच में अंपायरिंग अमन और रवि ने, स्कोरिंग शिवांक पाल और दीपू ने की। मैच में कमेंट्री ऋषि चौहान और अनुराग यादव ने की।
Trending Videos