फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Blood-soaked body of a young man found by the roadside; he had been shot in the forehead.

Mainpuri News: सड़क किनारे युवक का खून से लथपथ शव मिला, माथे में लगी थी गोली

Sun, 09 Aug 2026 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 09 Aug 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Blood-soaked body of a young man found by the roadside; he had been shot in the forehead.
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव अंबरपुर निवासी एक 25 वर्षीय युवक का शव रविवार सुबह गांव के बाहर सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ा मिला। युवक के माथे में गोली लगी थी, पास ही 315 बोर का तमंचा पड़ा हुआ था। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर मिले तमंचे को कब्जे में लिया है। पुलिस इसे खुदकुशी बता रही है।कुर्रा क्षेत्र के गांव अंबरपुर का रहने वाला 25 वर्षीय वीरपाल पिता के साथ खेती करता था। शनिवार सुबह वीरपाल घर से खेत में खाद लगाने की बात कह कर निकला था, इसके बाद नहीं लौटा। परिजन ने सोचा कि वह पास के ही गांव शंकरपुर में रहने वाली अपनी मौसी के घर रुक गया होगा। रविवार सुबह करीब छह बजे गांव के बाहर घर से करीब 150 मीटर दूर वीरपाल का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। सीओ करहल अजय सिंह चौहान ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतक के परिजन से जानकारी ली। शव के पास ही पुलिस को 315 बोर का तमंचा पड़ा मिला। फोरेंसिक टीम ने फिंगरप्रिंट के लिए तमंचे को कब्जे में लिया। मृतक के परिजन का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि वीरपाल ने खुदकुशी की है या उसके साथ कुछ और घटित हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। घटनास्थल पर तमंचा बरामद हुआ है, मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है, शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, रिपोर्ट व फोरेंसिक जांच में जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अजय सिंह चौहान, सीओ करहल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed