{"_id":"6a634921da2688ad1102d718","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-visit-to-mainpuri-2026-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 26 जुलाई को मैनपुरी आएंगे सीएम योगी, 650 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात; तैयारियों में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 26 जुलाई को मैनपुरी आएंगे सीएम योगी, 650 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात; तैयारियों में जुटा प्रशासन
Fri, 24 Jul 2026 04:45 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 24 Jul 2026 04:45 PM IST
सार
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को मैनपुरी पहुंचेंगे। अपने दाैरे के दाैरान सीएम जनसभा को संबोधित करने के साथ ही जिले को करोड़ों की योजनाओं की साैगात भी देंगे। इसको लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की सभा के लिए तैयार हो रहा पंडाल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 26 जुलाई को मैनपुरी दाैरा प्रस्तावित है। सीएम के दाैरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गईं हैं। कार्यक्रम से पहले जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयारी में जुटा हुआ है। आगरा रोड पर स्थित जवाहरलाल नेहरू खेल स्टेडियम में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए भव्य मंच तैयार किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि इस पंडाल में करीब 15 से 20 हजार लोगों की बैठने की व्यवस्था होगी। यह पंडाल पूरी तरह से वाटरप्रूफ होगा। पंडाल से 200 मीटर पहले ही मैदान में हेलीपैड का भी निर्माण किया जा रहा है। यहीं पर रविवार दोपहर करीब 12:15 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरेगा। यहां से वह मंच पर पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जनपद की करीब 650 करोड़ की परियोजना का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी ने शुक्रवार को जिले के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ स्टेडियम में कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी कार्य समय पर पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पंडाल, मंच, स्विस कॉटेज और हेलीपैड बनने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। जल्द ही इस कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी व्यवस्थाएं कर दी गई हैं । मुख्यमंत्री करोड़ों रुपये की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही कई लाभार्थियों से भी मिलेंगे।
जिस मंच पर मुख्यमंत्री बैठेंगे, वहां पर करीब 20 से 22 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही मंच के बगल में एक दूसरा मंच तैयार किया गया है जिस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। बगल में ही एक स्विच कॉटेज बनाया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।