{"_id":"6a2fe0ef2d07083fb40e30c4","slug":"clash-between-wife-and-husband-sides-at-civil-court-complex-in-mainpuri-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कोर्ट आए पति-पत्नी में हुआ विवाद, मारपीट से दीवानी परिसर में मची अफरातफरी; लड़की पक्ष के चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कोर्ट आए पति-पत्नी में हुआ विवाद, मारपीट से दीवानी परिसर में मची अफरातफरी; लड़की पक्ष के चार लोग घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 15 Jun 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
सार
अमित पक्ष ने धारदार हथियार से वार कर ससुर राजेंद्र सिंह, पत्नी शैफाली, साले राधे और सास विमला देवी को घायल कर दिया। घायल लोग भागते हुए दीवानी न्यायालय के अंदर पहुंचे, तब वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव कर स्थिति को संभाला।
पति-पत्नी पक्ष में हुई मारपीट।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मैनपुरी के परिवार न्यायालय में तारीख लेने के बाद सोमवार दोपहर महिला और पति के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट होने लगी। एक पक्ष ने धारदार हथियार से वार किए। जिसमें महिला के पिता सहित चार लोग घायल हो गए। दीवानी में तैनात पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाला। घायलों का मेडिकल कराया गया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला दीप खरपरी निवासी राजेंद्र सिंह ने पुत्री शैफाली उर्फ प्रतिभा की शादी 15 मार्च 2024 को थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव हाजीपुर के रहने वाले अमित कुमार के साथ की है। शादी के कुछ समय बाद ही दंपती के बीच झगड़े होने लगे। डेढ़ साल से शैफाली अपने मायके में रह रही है, पति से दीवानी स्थित परिवार न्यायालय में वाद चल रहा है, पति ने तलाक के लिए भी अर्जी दी है।
सोमवार को दोनों पक्ष के लोग परिवार न्यायालय में तारीख के लिए आए थे। तारीख लेने के बाद दोपहर को जब दोनों पक्ष के लोग दीवानी गेट से बाहर आए तो उनके बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों पक्ष भिड़ गए। अमित पक्ष ने धारदार हथियार से वार कर ससुर राजेंद्र सिंह, पत्नी शैफाली, साले राधे और सास विमला देवी को घायल कर दिया। घायल लोग भागते हुए दीवानी न्यायालय के अंदर पहुंचे, तब वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव कर स्थिति को संभाला।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस घायलों को पहले कोतवाली ले गई। वहां से मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इंस्पेक्टर कोतवाली फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि दो पक्ष के बीच मारपीट हुई है। तहरीर पर जांच कर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मारपीट का वीडियो वायरल
दीवानी न्यायालय के बाहर दो पक्ष के लोगों में मारपीट की घटना के चलते लोगों की काफी भीड़ जुट गई थी। मारपीट के बीच कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन