{"_id":"6a2ef64203f36f994c0ab0e4","slug":"fir-registered-against-11-people-including-the-sons-of-an-sp-booth-president-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-161130-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: सपा बूथ अध्यक्ष के पुत्रों समेत 11 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: सपा बूथ अध्यक्ष के पुत्रों समेत 11 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
करहल। राशन दुकान के चुनाव के दौरान स्वयं महिला समूह की अध्यक्ष व भाजपा नेता पति पर जानलेवा हमले के मामले में सपा बूथ अध्यक्ष के पुत्राें सहित 11 लोगों के खिलाफ कुर्रा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। हमले की वजह चुनाव की रंजिश बताया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव फाजिलपुर निवासी सरिता देवी ने बताया कि वह स्वयं महिला समूह संगठन की अध्यक्ष हैं। पति राज कुमार भाजपा युवा मोर्चा के पतारा मंडल अध्यक्ष हैं। सपा बूथ अध्यक्ष के पुत्र संतोष, गोविंद व पड़ोसी गांव सिकंदरपुर निवासी राजवीर उर्फ गुड्डू, सूरज निवासी गांव मानपुर, अजीत, करू उनसे व परिवार से चुनाव की रंजिश मानते हैं। 9 दिसंबर 2025 की दोपहर करीब एक बजे गांव मानपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में राशन दुकान का चुनाव संपन्न हुआ था। उनके पक्ष में राशन दुकान आवंटन हो रहा था, जिस वजह से रंजिश मान रहे लोग बौखला गए।
विपक्षियों ने अपने 4-5 अन्य साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। उन्हें व परिवार के लोगों को जान से मारने की नीयत से घेरकर धारदार हथियार से वार किए। पति की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया। हमले में पति किसी तरह बच गए। झगड़े के दौरान बीच बचाव में आई परिवार की आकांक्षा को भी पीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
लोगों को एकत्रित होता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए थे। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल कराया, मगर कुर्रा थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। जिसके बाद उन्होंने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। थाना प्रभारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।