{"_id":"6a2eedbb65a82e0b4d0b12f9","slug":"elderly-man-collapses-at-intersection-traffic-personnel-come-to-his-aid-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-161149-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: चौराहे पर गश खाकर गिरे वृद्ध, ट्रैफिककर्मी बने मददगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: चौराहे पर गश खाकर गिरे वृद्ध, ट्रैफिककर्मी बने मददगार
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
फोटो20 राहत मिलने के बाद ट्रैफिक कर्मियों का आभार व्यक्त करते वृद्ध। स्रोत विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। पुलिस वही जो समय पर काम आ जाए। रविवार को भांवत चौराहे पर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। एक वृद्ध तेज धूप की वजह से गश खाकर गिर गए। वहां मौजूद ट्रैफिक कर्मियों ने वृद्ध को उठा कर एक पेड़ की छांव में बैठाया। पहले पानी और फिर छाछ पिलाई। आराम मिलने के बाद ट्रैफिक कर्मियों ने वृद्ध को सकुशल उनके घर तक पहुंचाया।
थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव पतारा निवासी वृद्ध रामदास रविवार को किसी काम से शहर आए थे। सुबह करीब 11:10 बजे वह भांवत चौराहे के पास अचानक गश खाकर गिर गए। चौराहे पर ड़्यूटी कर रहे ट्रैफिककर्मी नीतीश और कमलेश तुरंत ही वृद्ध के पास पहुंचे और उन्हें पेड़ की छांव में कुर्सी पर बैठाया। वृद्ध को पानी पिलाया और फिर छाछ भी पिलाई। कुछ देर बाद वृद्ध को राहत मिली तब बताया कि तेज धूप में उन्हें चक्कर आ गए थे। मदद करने के लिए ट्रैफिक कर्मियों का आभार व्यक्त किया। यातायात प्रभारी सुनील कुमार ने वृद्ध को घर तक भिजवाया।