{"_id":"6988d9fbabeeb493600066c5","slug":"cms-inspected-the-emergency-arrangements-and-also-enquired-about-the-condition-of-the-patients-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-153705-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: सीएमएस ने देखी इमरजेंसी की व्यवस्थाएं, मरीजों का भी जाना हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: सीएमएस ने देखी इमरजेंसी की व्यवस्थाएं, मरीजों का भी जाना हाल
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
फोटो 15 जिला अस्पताल में भर्ती मरीज की जांच कराते सीएमएस। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए रविवार को भी सीएमएस डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने जिला अस्पताल का भ्रमण किया। उन्होंने इमरजेंसी में भर्ती मरीजों का हाल जाना। इमरजेंसी की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
सीएमएस दोपहर करीब 11:30 बजे जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे। यहां उन्होंने व्यवस्थाओं को देखा। यहां भर्ती मरीजों के संबंध में ईएमओ से जानकारी ली। अस्पताल में भर्ती ब्लड प्रेशर के मरीज की अपने सामने ही जांच कराई। मरीजों से भी बात कर बेहतर उपचार का भरोसा दिया।
निरीक्षण के दौरान कर्मचारी ने इमरजेंसी के बाहर लगी स्ट्रीट लाइटें खराब होने की जानकारी दी इस पर उन्होंने तुरंत ही मैट्रन गीता यादव को निर्देश दिए कि वह इमरजेंसी प्रभारी से बात कर समस्या का निदान कराएं। इसके साथ ही सीएमएस ने इमरजेंसी में दवा के रख रखाव, सफाई व्यवस्था आदि का भी निरीक्षण किया। सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल के अंदर और बाहर कहीं भी गंदगी नहीं मिलनी चाहिए।
-
Trending Videos