सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Devotion and enthusiasm shown in the procession of Lord Buddha

Mainpuri News: भगवान बुद्ध की शोभायात्रा में दिखा श्रद्धा और उत्साह

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sat, 02 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Devotion and enthusiasm shown in the procession of Lord Buddha
फोटो 25 शहर में भगवान बुद्ध की शोभायात्रा में रथ के आगे चलते लोग। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। बुद्ध पूर्णिमा पर शुक्रवार को त्रिविध पावन बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। तथागत गौतम बुद्ध की जयंती पर शहर में शोभायात्रा का आयोजन किया। इसमें श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।पावर हाउस रोड स्थित गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज से शोभायात्रा का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष लालाराम शाक्य उर्फ पिंकी के नेतृत्व में हुआ। मुख्य अतिथि पैक्सपेड चेयरमैन प्रेम सिंह शाक्य ने भगवान बुद्ध का पूजन किया। सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, सपा प्रदेश सचिव महाराज सिंह शाक्य और भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र शाक्य ने पंचशील का ध्वज दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। यात्रा में 12 से अधिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बैंडबाजों पर बजते गीत भगवान बुद्ध के जीवन का गुणगान कर रहे थे। युवाओं ने बाइक पर रैली निकाली। यात्रा भांवत चौराहा, कचहरी रोड, क्रिश्चियन तिराहा, तांगा स्टैंड, सदर बाजार, संता बंता चौक, बड़ा चौराहा आदि मार्गों से होते हुए आगरा रोड स्थित गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज पहुंचकर धम्म सभा में परिवर्तित हो गई। कार्यक्रम में भिक्षुओं को चीवर दान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार यादव राजू, सुरेश बौद्ध, विनय वर्मा, गौरव शाक्य, सर्वेश शाक्य, डॉ. अवधेश शाक्य, सुनील कुशवाह, दीपेंद्र शाक्य, राम सिंह शाक्य, विनीता शाक्य, लक्ष्मी यादव, कमलेश शाक्य, सुनीता शाक्य, रघुराज सिंह शाक्य, सरदार सिंह शाक्य, आरबी लाल शाक्य, संतोष शाक्य आदि मौजूद रहे।

फोटो 25 शहर में भगवान बुद्ध की शोभायात्रा में रथ के आगे चलते लोग। संवाद

फोटो 25 शहर में भगवान बुद्ध की शोभायात्रा में रथ के आगे चलते लोग। संवाद

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed