सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Emperor Ashoka's procession was carried out with great pomp

Mainpuri News: धूमधाम से निकाली सम्राट अशोक की शोभायात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 25 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Emperor Ashoka's procession was carried out with great pomp
फोटो 29 नवीगंज में सम्राट अशोक की शोभायात्रा निकालते लोग। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी/बेवर/किशनी। चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती पर बुधवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। पावर हाउस रोड स्थित गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज से शोभायात्रा का शुभारंभ जनपद कन्नौज की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया ओमकार शाक्य ने भगवान बौद्ध का पूजन करके किया। शोभायात्रा में दस से अधिक झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा स्टेशन रोड, भांवत चौराहा, स्टेशन रोड, कचहरी रोड, बड़ा चौराहा आदि प्रमुख मार्गों से होती हुई आगरा रोड स्थित बौद्ध विहार पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, प्रेम सिंह शाक्य, डॉ़ वीरेंद्र शाक्य, महाराज सिंह शाक्य, राहुल शाक्य आदि मौजूद रहे।
Trending Videos

वहीं बेवर के नवीगंज में भी युवाओं ने शोभायात्रा का आयोजन किया। शुभारंभ मैरिज होम से हुआ। शोभायात्रा नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा बौद्ध विहार पर संपन्न हुई। प्रवेश शाक्य ने सम्राट अशोक को शांति, अहिंसा और जनकल्याण का प्रतीक बताया। यात्रा के दौरान पुलिस मुस्तैद रही। विवेक शाक्य, संजय शाक्य, सूरज शाक्य, अर्पित शाक्य, रिंकू जाटव, अनिल शाक्य, सत्येंद्र शाक्य, सुरजीत शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं किशनी के खड़ेपुर में बौद्ध विकास समिति ने कार्यक्रम का आयोजनकर याद किया। चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव ने बौद्ध भिक्षुओं का स्वागत कर कहा कि भगवान बुद्ध और सम्राट अशोक का दर्शन जीवन जीने की कला सिखाता है। लोगाें ने बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। भूपसिंह शाक्य, मुकुल यादव, गुलशन देव शाक्य, राजवीर शाक्य, हरिशंकर, प्रदीप शाक्य मौजूद रहे।

फोटो 29 नवीगंज में सम्राट अशोक की शोभायात्रा निकालते लोग। संवाद

फोटो 29 नवीगंज में सम्राट अशोक की शोभायात्रा निकालते लोग। संवाद

फोटो 29 नवीगंज में सम्राट अशोक की शोभायात्रा निकालते लोग। संवाद

फोटो 29 नवीगंज में सम्राट अशोक की शोभायात्रा निकालते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed