सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Explanation sought from two including BSA

Mainpuri News: बीएसए सहित दो से मांगा गया स्पष्टीकरण

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 25 Mar 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Explanation sought from two including BSA
फोटो 33 अधिकारियों के साथ समीक्षा करती प्राधिकरण सचिव। स्रोत प्राधिकरण
विज्ञापन
मैनपुरी। लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रीती गिरि ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। न्यायालय और सरकार के आदेशों के प्रभावी संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक से गैर हाजिर बीएसए सहित विशेष किशोर पुलिस इकाई से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
Trending Videos

बैठक में प्राधिकरण सचिव ने कहा कि लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण के लिए तमाम कानून हैं। कानून का उल्लंघन किए जाने पर सजा का प्रावधान है। सरकारी योजनाओं और कानूनों के पालन कराने की जिम्मेदारी सामूहिक रूप से कई विभागोंं की है। इसके लिए समय समय पर प्रशिक्षण देने के लिए कार्यशाला का भी आयोजन होता है। लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण के लिए अभी तक की गई कार्रवाई की उन्होंने समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण सचिव ने बताया कि लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण के लिए पहले से जिम्मेदारियां तय हैं। जिम्मेदारियों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की जाती है। जिला प्रोबेशन अधिकारी राजनाथ राम, पॉक्सो विशेषज्ञ डॉक्टर शशांक कुमार, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष मंजू चतुर्वेदी, संरक्षण अधिकारी अलका मिश्रा, सह जिला विद्यालय निरीक्षक रघुराज सिंह पाल, कामिनी यादव, शालिनी भदौरिया, राजकुमार, विवेक सिंह, विनय चौहान, गोविंद चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed