सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Kerosene will be distributed, stoves will be lit again

Mainpuri News: केरोसिन का होगा वितरण, फिर से जलेंगे स्टोव

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 31 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Kerosene will be distributed, stoves will be lit again
विज्ञापन
मैनपुरी। गैस सिलिंडर के लिए एजेंसी पर लाइन लगाकर घंटों इंतजार करने वाले लोगों को सरकार की ओर से राहत दी गई है। सरकार ने केरोसिन की सप्लाई के निर्देश जारी किए हैं। जनपद के दो पंप से लोगों को मिट्टी का तेल मिलेगा। एलपीजी की सप्लाई पर बढ़ते दबाव के चलते सरकार ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर यह निर्णय लिया है। हालांकि अभी तक जिला पूर्ति विभाग के पास लिखित आदेश नहीं आया है, लेकिन वहीं विभाग का कहना है कि निर्देश आने के बाद इसके लिए तैयारी शुरू की जाएगी।
Trending Videos


विगत सालों पहले जिले की राशन की दुकानों पर राशन कार्ड पर लोगों को मिट्टी का तेल मिलता था। पहले जहां लोगों को पांच लीटर मिट्टी का तेल मिलता था। वहीं 2018 तक से मात्रा 1 लीटर प्रति राशन कार्ड तक रह गई थी। इसके बाद राशन की दुकानों पर मिट्टी का तेल मिलना बंद हो गया। जिले में मौजूद कैरोसिन के 5 डिपो भी बंद हो गए और सालों से शुरू नहीं हुए हैं। मिट्टी का तेल मिलना बंद हुआ तो लोगों ने अपने घरों से मिट्टी के तेल के उपकरण जिसमें स्टोव, लैंप व अन्य सामान को हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका-इस्राइल और ईरान की बीच छिड़े युद्ध के बाद से एलपीजी की सप्लाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में कई दिनों से जनपद में अधिकतर गैस एजेंसी पर लोगों की भीड़ गैस सिलिंडर लेने के लिए उमड़ती दिख रही है। लोगों की सुविधा के लिए और एलपीजी के अलावा वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर मिट्टी के तेल का वितरण शुरू करने के निर्देश दिए हैं। जिसके अनुसार जनपद के दो पेट्रोल पंप चिन्हित किए जाएंगे। दोनों पेट्रोल पंप पर 5-5 हजार मिट्टी का तेल का स्टॉक किया जाएगा और लोगों को वितरित किया जाएगा।
अभी हमारे पास ऐसा कोई भी आदेश लिखित में नहीं आया है। ऐसा आदेश आने पर जानकारी मिलेगी कि किस तरह से वितरण करना है और कितना तेल जिले को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed