सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Ensure uninterrupted supply of petrol and diesel, ensure pumps do not run dry

Mainpuri News: पेट्रोल-डीजल की करें निर्बाध आपूर्ति, ड्राई न होने पाए पंप

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 31 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Ensure uninterrupted supply of petrol and diesel, ensure pumps do not run dry
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में किसी को भी गैस सिलिंडर की समस्या न हो। पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति बाधित न हो इसके लिए मुख्य सचिव खाद एवं रसद ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को मौके पर जाकर निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए, जिससे आम जनमानस को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके चलते जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारी कई गैस एजेंसियों व पेट्रोल पंप की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे।
Trending Videos


जिले में किसी को भी गैस सिलिंडर और पेट्रोल-डीजल के लिए परेशान न होना पड़े। इसे सुनिश्चित करने के लिए खाद एवं रसद विभाग के अधिकारी लगातार सभी जगह स्थल निरीक्षण कर रहे हैं। खाद एवं रसद विभाग के मुख्य सचिव की ओर से जिलाधिकारी को पत्र जारी कर सभी को निरीक्षण कर गैस सिलिंडर और पेट्रोल डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को विभाग के अधिकारियों ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और लोगों को हो रही समस्या को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए और सभी गैस एजेंसियों के संचालकों को कड़े शब्दों में कहा कि किसी भी व्यक्ति को गैस सिलिंडर की आपूर्ति करने में लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पूर्ति विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में 30 गैस एजेंसी है। सोमवार को सभी गैस एजेंसी पर 11726 गैस सिलिंडर का स्टॉक था। सोमवार 7219 गैस सिलिंडर की बुकिंग हुई, जिसमें से 6365 सिलिंडर डिलीवर कर दिए गए। वहीं, व्यवसायिक सिलिंडर का सोमवार को 184 का स्टॉक था, जिसमें से पहले हुई बुकिंग के अनुसार 64 सिलिंडर डिलीवर किए गए।

विभागीय आंकड़ों के अनुसार जनपद में 139 पेट्रोल पंप है। जिनमें सोमवार को डीजल का स्टॉक 11 लाख 4 हजार लीटर था, जिसमें से 442930 लीटर डीजल बिक्री हुआ। वहीं पेट्रोल का स्टॉक 747000 था, जिसमें से 198080 लीटर पेट्रोल बिक्री कर दिया गया।

जिला पूर्ति अधिकारी रमन कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में कहीं भी गैस सिलिंडर, पेट्रोल और डीजल के स्टॉक की कमी नहीं है। सभी जगह पर्याप्त मात्रा में स्टॉक है। लोग किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें। पेट्रोल-डीजल व गैस सिलिंडर लेने में अगर उन्हें कोई दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है तो विभाग में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed