सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Kshatriya community will not tolerate the insult of Maharana Pratap.

Mainpuri News: महाराणा प्रताप का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा क्षत्रिय समाज

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 25 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Kshatriya community will not tolerate the insult of Maharana Pratap.
फोटो 2 कोतवाली में ​शिकायत करने पहुंचे करणी सेना के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
मैनपुरी। महाराणा प्रताप का अपमान अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बर्दाश्त नहीं करेगी। यह बात कहते हुए बुधवार को पदाधिकारियों ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। प्रतिमा के साथ अभद्रता करने वाले युवक व अन्य पर कार्रवाई की मांग की।
Trending Videos

एसपी गणेश प्रसाद साहा से शिकायत करने के बाद सीओ सिटी को भी शिकायती पत्र सौंपा। जिलाध्यक्ष सुमित चौहान ने कहा कि करहल चौराहे पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगी हुई है। कोई अराजक तत्व उस प्रतिमा पर चढ़ा और बीयर के साथ अभद्रता करता नजर आ रहा है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्षत्रिय समाज इस कृत्य को बर्दाश्त नहीं करेगा। महापुरुष की प्रतिमा के साथ अभद्रता करने वाले अराजक तत्व की पुलिस जल्द से जल्द पहचान कर गिरफ्तार करे, साथ ही रात के समय चौराहे पर ड्यूटी में लगे लापरवाह कर्मियों पर भी कार्रवाई की जाए। शिकायत करने वालों में रामपाल चौहान, कमलेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed