सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news bike rider died accident

Mainpuri News: विधूना मार्ग पर ट्रक ने रौंदा बाइक सवार, युवक की मौत

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news bike rider died accident
फोटो10 गिरंद्र यादव की फाइल फोटो
विज्ञापन
किशनी। थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम विधूना मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया, हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह अपने दोस्त को लेने चौराहे पर जा रहा था। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।गांव चौकोना निवासी 32 वर्षीय किसान गिरंद्र यादव का एक दोस्त शनिवार शाम मिलने के लिए आ रहा था, देर शाम वह उसे लेने के लिए बाइक से जटपुरा चौराहे पर जा रहे थे। विधूना मार्ग पर गांव खड़सरिया के पास किशनी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में गिरंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ कर भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक ने शव को मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने मृतक के परिजन को हादसे की सूचना दी। उधर, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को क्रेन की मदद से हटवाने के बाद मार्ग का आवागमन सुचारू कराया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है, प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो10 गिरंद्र यादव की फाइल फोटो

फोटो10 गिरंद्र यादव की फाइल फोटो

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed