सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news up board exam

Mainpuri News: छात्र कर रहे पार करने की भावुक अपील

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news up board exam
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन जिले के चार केंद्रों पर चल रहा है। मंगलवार को 27410 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया है। परीक्षकों की कमी के कारण मूल्यांकन कार्य लगातार प्रभावित हो रहा है। मूल्यांकन के दौरान छात्र-छात्राएं परीक्षकों से भावुक अपील कर रहे हैं। इससे परीक्षक भी भावुक हो रहे हैं। पास होने के लिए कोई छात्र परीक्षक को भगवान व बच्चों की शपथ दे रहा है तो कोई रिश्ता टूटने की पीड़ा व्यक्त कर रहा है।मंगलवार को शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में 6397 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। यहां अब तक 26038 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। यहां मूल्यांकन में लगे 293 परीक्षकों में से 102 पहुंचे। जीजीआईसी में मंगलवार को 8599 उत्तरपुस्तिकाएं चेक हुईं यहां अब तक कुल 41861 काॅपियों का मूल्यांकन हुआ है। मंगलवार को यहां 540 में से 255 परीक्षक मूल्यांकन के लिए पहुंचे। जैन इंटर कॉलेज करहल में मंगलवार को 6840 कापियां चेक हुई। इस केंद्र पर 477 में से 199 परीक्षक मूल्यांकन के लिए पहुंचे। नरसिंह कॉलेज में 5614 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। इस केंद्र पर 328 में से 180 ही परीक्षक पहुंचे। डीआईओएस सतीश कुमार ने अनुपस्थित परीक्षकों को मूल्यांकन के लिए पहुंचने की चेतावनी दी है। निर्देश दिए हैं कि मूल्यांकन कार्य में सहयोग न करने वालों पर कार्रवाई होगी।
Trending Videos

उधर मूल्यांकन के दौरान मंगलवार को एक केंद्र पर एक छात्रा ने भावुक अपील करते हुए कहा कि गुरुजी पास कर देना नहीं तो मेरी शादी टूट जाएगी। वहीं एक छात्र ने भगवान की कसम देते हुए कहा कि गुरुजी पास जरूर कर देना। वहीं एक अन्य उत्तर पुस्तिका में एक छात्रा ने अपने को अनाथ बताते हुए पास करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed