सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news subinspecter murder attampt wife

Mainpuri News: दरोगा ने की पत्नी की हत्या की कोशिश, घर से निकाला

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news subinspecter murder attampt wife
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना भोगांव क्षेत्र के मोहल्ला भीम नगर की रहने वाली महिला को दरोगा पति ने प्रताड़ित किया, दुपट्टे से गला घोंटने की कोशिश की। एक दिन महिला को पीटने के बाद घर से बाहर निकाल दिया। महिला थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

भोगांव क्षेत्र के मोहल्ला भीम नगर निवासी सोनी ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2021 में सदर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी सनी भारती के साथ हुई है। सनी मेरठ जिले के परीक्षतगढ़ थाने में दरोगा के पद पर तैनात हैं। शादी के कुछ समय बाद ही पति, ससुर सुरेंद्र, देवर पवन, गौतम, सुमित और रोहित प्रताड़ित करने लगे। वह लोग मायके से रुपये लेकर आने का दबाव बनाने लगे। असमर्थता जताने पर आए दिन उसे मारा पीटा जाता था। एसपी मेरठ से शिकायत की तो दरोगा पति को चेतावनी दी गई, मगर हरकतों से बाज नहीं आया। 16 मार्च 2026 को सनी ने दुपटट्टे से गला घोंट कर मारने की कोशिश की। 18 मार्च को उसके माता पिता समझाने आए तो उन्हें भी पीटा, उसे धक्के देकर घर से निकाल दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed