{"_id":"69c98104ec5e0cb061033ad2","slug":"mainpuri-news-cenal-agriculture-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-156582-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: किसानों की गुहार, नहर में छोड़ा जाए पानी, सूख रही फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: किसानों की गुहार, नहर में छोड़ा जाए पानी, सूख रही फसल
विज्ञापन
फोटो 23 पानी के अभाव में सूखी पड़ी बेवर ब्रांच गंग नहर। संवाद
विज्ञापन
बेवर। लोअर गंग नहर ब्रांच में पानी न होने से किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। किसानों ने फसल की सिंचाई के लिए बेवर ब्रांच नहर में पानी छोड़ने की गुहार लगाई है। किसानों ने बताया कि तेजी से मौसम में बदलाव के कारण फसलों को सिंचाई की आवश्यकता पड़ रही है। बेवर ब्रांच गंग नहर से आधा दर्जन के करीब छोटे-बड़े बंबे भी निकले हैं। इनसे जुड़े दर्जनों गांवों में पिछैती गेंहू की फसल और गर्मी के मौसम वाली मूंगफली और मक्का की फसलें खड़ी हैं। फसलों को बनाए रखने और कीटों से बचाने के लिए सिंचाई की आवश्यकता पड़ रही है। नहर और बंबे सूखे होने के कारण किसानों को सिंचाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों ने बताया कि पानी न होने से किसान डीजल पंप से सिंचाई करना चाहते हैं, लेकिन उससे लागत बढ़ जाती है। सोवनपुर के किसान हेत सिंह यादव ने बताया कि कि गर्मी के मौसम में समय से सिंचाई न होने से पैदावार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। दिनेश सिंह, जयवीर सिंह, मनोज यादव, कश्मीर सिंह, दिनेश सिंह, लालू, राजीव, राजवीर, राकेश सिंह ने पानी छोड़ने गुहार लगाई है।
-- --
नहर, बंबे से इन गांव में होती है सिंचाई
क्षेत्र के दर्जनों गांवों में मानपुर हरी, कुसलपुर, विल्सड़ा, बागपुर, लालापुर, कमलपुर, सैदपुर, रामपुर, गग्गरपुर, खांकेताल, खिरिया, बझेरा, दौलतपुर, मझोला, खजुरिया, करपिया, वनकिया, रायपुर, जोगा, पुरैया, जलालपुर, भूड़ हार आदि गांवों में प्रमुख सिंचाई का साधन नहर और बंबा ही हैं।
Trending Videos