सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news congress protest

Mainpuri News: कांग्रेसियों ने किया विकास भवन का घेराव, प्रदर्शन और नारेबाजी

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news congress protest
फोटो 18 विकास भवन के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने मंगलवार को मनरेगा मजदूरों और ग्राम रोजगार सेवकों के लंबित भुगतान की मांग के लिए विकास भवन का घेराव किया। कांग्रेसियों ने भवन के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। पदाधिकारियों ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के हक का हनन करती आई है। सरकार को गरीब मजदूरों को उनकी मेहनत का मूल्य भी देना नहीं चाहती है। उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों के इशारे पर चलने वाली भाजपा सरकार उद्योगपतियों के करोड़ों रुपये माफ कर देती हैं, लेकिन मजदूरों के हक को छीन रही है।
Trending Videos

उन्होंने बताया कि लगभग एक करोड़ मजदूर परिवारों को पिछले 75 दिनों से उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया है। प्रदेश में लगभग दो हज़ार करोड़ रुपये का मनरेगा का भुगतान लंबित है। योजना को जमीनी स्तर पर लागू करने वाले ग्राम रोजगार सेवकों सहित लगभग 40 हजार संविदा कर्मियों को भी पिछले आठ महीनों से औसतन उनका मानदेय नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अरविंद यादव, पीसी चतुर्वेदी, मुकेश यादव, सुखवीर यादव, गौरव कुमार खेड़ा, हिमांशु सेन, अनुपम शाक्य, श्रीकृष्ण तिवारी, सचिन तोमर, नकुल शाक्य, ब्रजेश यादव, अंकुर कुमार, दीपक राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed