सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Unable to get gas cylinder wife leaves her husband and two children to go to her parents home in mainpuri

UP: गैस सिलिंडर नहीं मिला, दो बच्चों और पति को छोड़ पत्नी चली गई मायके, महिला का धैर्य दे गया जवाब

अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 19 Mar 2026 08:25 AM IST
विज्ञापन
सार

यूपी समेत पूरे देश में गैस सिलिंडर की समस्या देखी जा रही है। यूपी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला गैस सिलिंडर नहीं मिलने पर दो बच्चों और पति को छोड़कर अपने मायके चली गई। 

Unable to get gas cylinder wife leaves her husband and two children to go to her parents home in mainpuri
गैस सिलिंडर न मिलने पर पत्नी के ससुराल जाने के बाद बच्चों के लिए चूल्हे पर दूध गर्म करता शिवशंकर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

गैस सिलिंडर की लगातार समस्या अब घरों में विवाद का कारण बन रही है। ऐसे ही एक मामले में सिलिंडर नहीं मिलने से नाराज होकर एक महिला बच्चों और पति को छोड़कर मायके चली गई। यह घटना मैनपुरी जिले के बेवर कस्बा के जीटी सड़क निवासी शिव शंकर अग्रवाल के परिवार में हुई है।
Trending Videos


शिव शंकर अग्रवाल एक स्थानीय गैस एजेंसी के कनेक्शन धारक हैं। उन्होंने बताया कि उनका गैस सिलिंडर 12 मार्च को समाप्त हो गया था। वे अगले दिन यानी 13 मार्च को एजेंसी पर सिलिंडर लेने गए। जब उन्होंने गैस बुकिंग की, तो मोबाइल पर एक संदेश आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदेश में लिखा था कि उनकी पर्ची 2 मार्च को निकल चुकी है। शिव शंकर ने एजेंसी संचालक से इस बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उन्होंने 2 मार्च को न तो बुकिंग की थी और न ही सिलिंडर लिया था। फिर भी सिलिंडर कैसे और किसे दे दिया गया, यह सवाल उन्होंने उठाया।

पत्नी की नाराजगी और मायके जाना
शिव शंकर ने यह पूरी बात अपनी पत्नी रचना अग्रवाल को बताई। रचना ने साफ कहा कि वह कुछ नहीं जानती और किसी भी तरह सिलिंडर लेकर आए। घर में खाना बनाने की समस्या के चलते पत्नी ने दो तीन दिन चूल्हे पर खाना बनाया। इसके बाद उनकी नाराजगी बढ़ गई और उन्होंने एक बड़ा कदम उठाया। रचना अपने दो जुड़वां बच्चों और पति को छोड़कर अपने मायके सौरिख चली गईं।

गैस एजेंसी पर लापरवाही के आरोप
शिव शंकर अग्रवाल ने गैस एजेंसी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बिना बुकिंग के सिलिंडर कैसे जारी किया गया। यह एजेंसी की आंतरिक गड़बड़ी या किसी और को गलत तरीके से सिलिंडर देने का मामला हो सकता है। इस प्रकार की अनियमितता से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस सिलिंडर की उपलब्धता में पारदर्शिता की कमी भी इस समस्या को बढ़ा रही है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed