सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news cylinder crisis road jam

Mainpuri News: कालाबाजारी का आरोप, जीटी रोड किया जाम

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news cylinder crisis road jam
फोटो 32 भोगांव में गैस न मिलने पर जाम लगातीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी/भोगांव/बेवर। जिले में घरेलू गैस की समस्या मंगलवार को भी बनी रही। पश्चिमी एशिया में चल रहे युद्ध के बीच आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के चलते ग्रामीण अंचल में गैस एजेंसियों पर भीड़ उमड़ पड़ी। भोगांव में आक्रोशित महिलाओं ने सड़क जाम कर दिया, वहीं बेवर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।
Trending Videos

भोगांव में गैस न मिलने से नाराज महिलाओं ने मंगलवार सुबह रसूलाबाद के निकट गैस एजेंसी पर हंगामा किया। एजेंसी पर गैस न होने का बोर्ड लगा देख उनका आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने जीटी सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद महिलाएं कोतवाली पहुंची, जहां गैस एजेंसी संचालक भी मौजूद रहे। महिलाओं ने आरोप लगाया कि गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी की जा रही है। उधर, बेवर की इंडेन खिलाड़ी गैस एजेंसी पर भी उपभोक्ताओं को कई घंटों तक भीड़ से जूझना पड़ा। सर्वर व्यस्त रहने के कारण पर्चियां देर से निकल रही थीं। व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस को तैनात करना पड़ा। बेवर क्षेत्र में गैस की कमी के कारण कई महिलाओं को घरों के बाहर ईंटों पर चूल्हा बनाते हुए भी देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन भले ही गैस की कोई कमी न होने की बात कह रहा है, लेकिन ग्रामीण अंचल में स्थिति अलग है। मंगलवार को शहरी क्षेत्र में गैस एजेंसियों पर कुछ राहत दिखी, लेकिन ग्रामीण इलाकों में भीड़ कम नहीं हुई। शहर के कचहरी सड़क स्थित एचपी गैस एजेंसी पर भीड़ सामान्य रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed