सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news death blood pressure

Mainpuri News: तापमान के साथ बढ़ रहा ब्लड प्रेशर, दो मरीजों की मौत

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news death blood pressure
फोटो 21 महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। तापमान बढ़ने के साथ ही जिले के लोगों का ब्लड प्रेशर भी बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल पहुंचे ब्लड प्रेशर के दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। ब्लड प्रेशर के 11 मरीज गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए। जिला अस्पताल की इमरजेंसी से तीन मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। रविवार को ओपीडी का अवकाश होने के बाद भी जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ देखी गई। अस्पताल की इमरजेंसी में दोपहर तीन बजे तक 33 मरीज भर्ती कराए गए इनमें 11 मरीज ब्लड प्रेशर से संबंधित परेशानी के थे। थाना कोतवाली क्षेत्र के पावर हाउस रोड निवासी घनश्याम (55) को शनिवार की रात करीब एक बजे अचानक दिक्कत हुई। परिजन उन्हें लेकर महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्हें जांच के बाद हाईब्लड प्रेशर की दिक्कत बताई गई। उपचार के कुछ देर में ही उनकी मौत हो गई। भोगांव थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर निवासी रामनरायण (80) को भी शनिवार रात अचानक हाईब्लड प्रेशर की दिक्कत हुई। परिजन उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। गर्मी में ब्लड प्रेशर के मरीजों को सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।
Trending Videos

---
ब्लड प्रेशर के लक्षण

- चक्कर आना

- थकान महसूस करना

- बहुत ज्यादा पसीना आना
---
बीपी मरीज इन बातों का रखें ख्याल
- पानी, नारियल पानी, या नींबू पानी पीकर शरीर में पानी की कमी न होने दें।
- गर्मी में बीपी कम हो सकता है, इसलिए डॉक्टर की सलाह के बिना बीपी की दवा कभी न छोड़ें।
- हल्का और ताज़ा भोजन करें, तेल-मसालेदार और अधिक नमक वाले खाने से बचें।
- बाहर जाते समय टोपी, चश्मा का उपयोग करें और सीधे धूप के संपर्क में न आएं।
- बीपी की रीडिंग में होने वाले छोटे से छोटे बदलाव पर नजर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed