सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news encrouchment

Mainpuri News: महाबली के आगे लेट गए बुजुर्ग, बगैर कार्रवाई वापस लौटे एसडीएम

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news encrouchment
फाेटो34 कार्रवाई के दौरान चबूतरे पर लेटे बुजुर्ग को हटाते लोग। संवाद
विज्ञापन
दन्नाहार। थाना क्षेत्र के गांव जिंदपुर में रविवार दोपहर एसडीएम और सीओ पुलिस बल के साथ एक जगह पर कब्जे की शिकायत पर पहुंचे थे, जैसे ही महाबली आगे बढ़ा, तभी एक बुजुर्ग आगे लेट गए। काफी देर तक समझाने बुझाने के बाद भी वह नहीं माने, आखिरकार टीम को बगैर कार्रवाई ही वापस लौटना पड़ा। गांव जिंदपुर निवासी दीपा चौहान ने पर्यटन मंत्री से शिकायत की थी, आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोगों ने सरकारी खड़ंजे को उखाड़कर चबूतरा बना लिया है। जिस वजह से उनके घर जाने वाला रास्ता अवरुद्ध हो गया है, उसके पति दिव्यांग हैं, वह व्हील चेयर पर चलते हैं। इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए रविवार दोपहर एसडीएम सदर अभिषेक कुमार, सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह राजस्व व पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। महाबली से ऊंचा खरंजा हटाए जाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही थी, तभी विरोध करते हुए कुछ बुजुर्ग सुमन सिंह महाबली के आगे लेट गए। आखिरकार कार्रवाई पूर्ण नहीं हो सकी और पुलिस बल गांव से वापस लौट गया।
Trending Videos

-----
दोनों पक्ष के लोगों के बीच हुई नोकझोंक
शिकायत के बाद गांव जिंदपुर में गलत ढंग से बनवाए गए खरंजा को हटवाने के लिए गई तो वहां दोनों पक्ष के लोग भी पहुंच गए। वर्तमान प्रधान रतनेश कुमार व अन्य संभ्रांत लोग भी मौजूद थे, खड़ंजा बनाने वाले लोग निर्माण को गलत मानने को तैयार नहीं थे, वहीं दीपा का कहना है कि चबूतरा निर्माण गलत है। दोनों पक्ष के बीच काफी देर तक नोकझोंक भी हुई, मगर कोई परिणाम नहीं निकल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पूर्व प्रधान रामवीर सिंह चौहान ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2017 में अपने कार्यकाल के दौरान खरंजा बनवाया था। उसे तोड़कर गलत ढंग से ऊंचा खरंजा निर्माण कराया गया है। जो कि पूरी तरह से गलत है।
----
वर्जन
जिन लोगों ने प्रशासन की ओर से की जा रही कार्रवाई में रुकावट डाली है, उनके विरुद्ध सीओ सिटी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
अभिषेक कुमार, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed