सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news fire in field

Mainpuri News: दो स्थानों पर आग लगने से 26 बीघा गेहूं की फसल जली

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news fire in field
फोटो 18 चिंगारी से जली गेहूं की फसल को बुझाता युवक। संवाद
विज्ञापन
करहल। करहल तहसील क्षेत्र में रविवार को दो स्थानों पर लगी आग से गेहूं की 26 बीघा पकी फसल जलकर राख हो गई। एक स्थान पर पहुंचकर एसडीएम ने जानकारी जुटाई। राजस्व टीमाें ने दोनों स्थानों पर पहुंचकर क्षति का आंकलन कर अपनी रिपोर्ट तहसील में दी है।करहल क्षेत्र में अंडनी धान मील के पास बिजली के तारों से निकाली चिंगारी से रविवार को गेहूं के खेत में आग लग गई। इसके चलते करीब 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई है। मौजा क़ुतुकपुर बुजुर्ग के रहने वाले राजेंद्र सिंह, सुशीला, अखिलेश कुमारी की लगभग 20 बीघा गेहूं की फसल जल गई है। एसडीएम सुनिष्ठा सिंह कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंची। राजस्व टीम ने भी आग लगने से हुए नुकसान का आकलन किया है।
Trending Videos

रविवार को ही एक अन्य घटना में करहल क्षेत्र के मौजा खजुरारा इज्जतपुर में बिजली के तारों से निकली चिंगारी से गजराज तथा रतन सिंह निवासी नगला वर्माजीत विनायकपुर सैफई के लगभग 6 बीघा गेहूं के खेत में आग लग लई। इससे गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान का आंकलन किया है। पीड़ितों ने फसल में हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed