सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news dig agra

Mainpuri News: डीआईजी आगरा रेंज आज करेंगे पुलिस के कार्याें की समीक्षा

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news dig agra
विज्ञापन
मैनपुरी। डीआईजी आगरा रेंज सोमवार को दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण के दौरान कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस की तैयारियों का जायजा लेंगे। अभिलेखों की जांच के साथ ही कुर्रा थाने का निरीक्षण भी करेंगे।
Trending Videos

जनपद पुलिस के वर्ष भर अपराध की रोकथाम व अन्य कार्याें की समीक्षा की जाएगी, सोमवार को डीजीआई आगरा रेंज शैलेश पांडेय सुबह करीब 9:30 बजे सर्किट हाउस पहुचेंगे। यहां से एसपी गणेश प्रसाद साहा व अन्य अधिकारियों के साथ सबसे पहले पुलिस कार्यालय का निरीक्षण प्रस्तावित है। कार्यालय में पत्र व्यवहार शाखा, डीसीआरबी, महिला सहायता प्रकोष्ठ, अभियोजन शाखा, अपराध शाखा सहित विभिन्न शाखाओं का अवलोकन कर अभिलेखों और कार्यप्रणाली की समीक्षा करेंगे। दोपहर करीब 1:30 बजे पुलिस में गार्द की सलामी के साथ ही सैनिक सम्मेलन, अपराध गोष्ठी के साथ ही सदर कोतवाली का निरीक्षण भी करेंगे। दूसरे दिन कुर्रा थाने का निरीक्षण आदि कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। 31 मार्च की शाम करीब छह बजे वापस आगरा लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed