{"_id":"6a17511f3570abfb620f056c","slug":"mainpuri-news-eid-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-160120-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: ईद-उल-अजहा आज, बाजारों में रातभर छाई रही रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: ईद-उल-अजहा आज, बाजारों में रातभर छाई रही रौनक
विज्ञापन
फोटो 8 शहर के सदर बाजाज में कपड़े की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। ईद-उल-अजहा त्योहार आज पूरे अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। बुधवार देर रात तक बाजारों में खरीदारों की खूब रौनक रही। सेवई, खजूर, ड्राई-फ्रूट्स, इत्र और कुर्ता-पायजामा की दुकानों पर आधी रात तक खरीदारी चलती रही। ईद की मुख्य नमाज सुबह 7:30 बजे आगरा रोड स्थित ईदगाह में अदा की जाएगी।बुधवार को शहर के सदर बाजार, बजाजा बाजार, यादव मार्केट, आगरा रोड आदि स्थानों पर रौनक दिखाई दी। देर रात तक दुकानें खुली रहीं, जहां मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जमकर खरीदारी की। रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों ने अपने और परिवार के सदस्यों के लिए कुर्ता-पायजामा, पठानी सूट और जींस-शर्ट की खरीदारी की। वहीं, महिलाओं को अनारकली सूट, पाकिस्तानी सूट खूब पसंद आ रहे हैं। गर्मी को देखते हुए प्रिंटेड और कढ़ाई वाले कॉटन सूट भी बिक रहे हैं।
ईद पर मेहमान नवाजी के लिए महिलाओं ने सभी तैयारियों को मुकम्मल कर लिया है। घरों में सेवइयों के साथ अन्य स्वादिष्ट पकवान बनाए जाएंगे। इसके लिए आगरा रोड स्थित सेवइयों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ नजर आई। बुधवार को लच्छा-किमामी सेवई, फेनी, खजूर और मेवों की जमकर खरीदारी हुई।
-- --
साफ-सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
ईद-उल-अजहा के लिए ईदगाह और मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई के इंतजाम कराए गए हैं। नगर पालिका की ओर से टीमें लगाकर सफाई कराई गई। पानी की उपलब्धता के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। वहीं, ईदगाह और मस्जिद के बाहर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहेगा। भीड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
ईद की तैयारियां अंतिम दौर में, ईदगाह में सुबह 7 बजे होगी नमाज
भोगांव। ईद उल अजहा (बकरा ईद) को लेकर ईदगाह एवं जामा मस्जिद में तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। मुस्लिम समाज के लोगों में त्योहार को लेकर उत्साह का माहौल है तथा प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा एवं साफ-सफाई की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
जामा मस्जिद के इमाम मौलाना खालिद रजा नूरी ने जानकारी देते हुए बताया कि ईद उल अजहा की नमाज नगर की ईदगाह में सुबह 7 बजे अदा की जाएगी, जबकि जामा मस्जिद में नमाज का समय सुबह 7:15 बजे निर्धारित किया गया है। उन्होंने सभी लोगों से समय से पहुंचकर अमन-चैन एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। जामा मस्जिद के सदर मोहम्मद शकील उर्फ फूल मियां व जामा मस्जिद सेक्रेटरी पप्पी अंसारी ने बताया कि ईदगाह एवं मस्जिद परिसर में साफ-सफाई, पेयजल तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को पूरा कराया जा रहा है। उन्होंने नगरवासियों से अपील की है कि त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें।
त्योहार से पहले चला सफाई अभियान
नगर पंचायत प्रतिनिधि आशीष तिवारी ने बताया कि ईद को देखते हुए नगर पंचायत द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। ईदगाह एवं मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई, पानी की व्यवस्था तथा प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराई जा रही है ताकि नमाजियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि त्योहार को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा तथा नगर में लगातार गश्त की जाएगी। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। नगर में ईद को लेकर आपसी भाईचारे और उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है तथा लोग त्योहार की तैयारियों में जुटे हुए हैं

Trending Videos