सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news heat wave relief rain alart

Mainpuri News: गर्मी से मिलेगी निजात, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news heat wave relief rain alart
विज्ञापन
मैनपुरी। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार से बादल छाए रहने के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले पांच दिन तक तापमान में राहत मिलने की बात कही गई है।
Trending Videos

पिछले एक पखवाड़े से तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है इससे आम जन जीवन भीषण गर्मी से परेशान है। बुधवार को भी सुबह 8 बजे से ही तेज धूप के साथ गर्म हवाओं का प्रकोप जारी हुआ। दोपहर के समय धूप और लू के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। तेज धूप के कारण शहर के बाजारों में भी सन्नाटा नजर आया। दोपहर के समय सड़कें खाली नजर आईं। लगातार गर्मी के कारण अस्पतालों में मरीजों की भीड़ देखी गई। जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक नापा गया। तापमान बढ़ने के कारण बिजली विभाग के सामने भी चुनौती बनी हुई है। ट्रांसफार्मरों में फॉल्ट हो रहे हैं केबलें जल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि देर शाम जिला प्रशासन की ओर से अगले पांच दिन तक तापमान में राहत की बात कही गई है। जिला प्रशासन की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है कि 28 मई से एक जून तक बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed