सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news eid preperation

Mainpuri News: ईदगाह और मस्जिदों में ईद की तैयारियां तेज

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news eid preperation
फोटो 19 आगरा रोड स्थित ईदगाह में रंगाई-पुताई का कार्य करता कारीगर। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। मुस्लिम समाज के लिए पाक और इबादत का माह-ए-रमजान मुकम्मल होने की ओर है। ईद-उल-फितर के नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। इफ्तार के बाद लोग बाजारों में खरीदारी में मशगूल हो जाते हैं। उधर, घरों के साथ ईदगाह और मस्जिदों में ईद की तैयारियां तेज हो गई है। ईदगाह और मस्जिदों में रंग-रोबन का कार्य कराया जा रहा है।
Trending Videos

रमजान को इस्लाम का सबसे पवित्र महीना माना जाता है। इसमें मुस्लिम समाज के लोग रोजे रखकर अल्लाह की इबादत, कुरान की तिलावत, जकात यानि दान और गरीबों की मदद करने में मशगूल रहते हैं। रमजान माह मुकम्मल होने के बाद मुस्लिम समाज ईद-उल-फितर मनाएंगे। चांद के दीदार के अनुसार 20 या 21 मार्च को ईद का पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिम समाज के लोग अब ईद की तैयारियों में जुट गए हैं। ईद के लिए महिलाएं घर को सुंदर ढ़ंग से सजाने में जुटी हुई हैं। घरों को नए पर्दे, गुलदस्तों और अन्य सजावटी सामान से सजाया जा रहा है। वहीं, जिलेभर में स्थित ईदगाह और मस्जिद में भी ईद के लिए तैयारियां तेजी से चल रही है। यहां रंगाई-पुताई के साथ सजावट का कार्य लगभग पूरा होने को है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed