{"_id":"69c984aaf478d8f7e607b780","slug":"mainpuri-news-fake-tc-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-156577-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: फर्जी हस्ताक्षर से प्रमाणित कर चार टीसी बोर्ड को भेजीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: फर्जी हस्ताक्षर से प्रमाणित कर चार टीसी बोर्ड को भेजीं
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा विभाग में एक बार फिर फर्जी हस्ताक्षर से स्थानांतरण प्रमाणपत्र (टीसी) सत्यापित करने का मामला सामने आया है। बोर्ड से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को संबंधित टीसी भेजी गईं तो खुलासा हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्य से इस संबंध में नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जिले के तीन कॉलेजों के तीन छात्रों के नाम से चार टीसी माध्यमिक शिक्षा परिषद को सत्यापित कर भेजी गईं। इनमें छात्र सुमित कुमार और हमजा आमिल की एक-एक टीसी है, जबकि छात्र मोहम्मद सलमान के नाम से दो टीसी हैं। मोहम्मद सलमान की एक टीसी कक्षा छह से 10 तक की है जबकि दूसरी टीसी कक्षा 11 और 12 की है। ये चारों टीसी सहजिला विद्यालय निरीक्षक के हस्ताक्षर से प्रमाणित की गईं। क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ में जब जनपद में तैनात सह जिला विद्यालय निरीक्षक रघुराज सिंह पाल के हस्ताक्षर मिलान नहीं हुए तो जांच के लिए सभी चार टीसी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय मैनपुरी भेजी गईं। यहां चारों टीसी पर फर्जी हस्ताक्षर पाए गए। छात्र सुमित की टीसी एमकेडी इंटर कॉलेज के नाम से जारी की गई है। जबकि मोहम्मद सलमान और हमजा आमिल की टीसी एमएकेए इंटर कॉलेज के नाम से जारी की हैं। मोहम्मद सलमान की दूसरी टीसी एसएसआर इंटर कॉलेज के नाम से जारी की गई है।
-- -
कौन है मयंक यादव, की जा रही तलाश
छात्र सुमित कुमार की टीसी पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक का नाम मयंक यादव दर्ज किया गया है। अब विभाग इसकी तलाश कर रहा है कि आखिर ये मयंक यादव कौन है जिसके हस्ताक्षर इस टीसी पर किए गए हैं। हालांकि एमकेडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने कहा है कि उनका इस टीसी और छात्र से कोई लेना देना नहीं है।
-- -
चार टीसी पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक के फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। प्रथम चरण में संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। - सतीश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
Trending Videos