{"_id":"69923231b510dad4a908bd36","slug":"mainpuri-news-fisher-man-body-found-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-154159-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: करहल नहर में डूबे मछुआरे का शव 64 घंटे बाद मिला, जताया हत्या का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: करहल नहर में डूबे मछुआरे का शव 64 घंटे बाद मिला, जताया हत्या का शक
विज्ञापन
फोटो42 पोस्टमार्टम हाउस पर विलाप करते राजू के परिजन। संवाद
विज्ञापन
करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र स्थित तखरऊ नहर में बृहस्पतिवार को डूबे गांव सड़ निवासी मछुआरे का शव करीब 64 घंटे बाद रविवार को मिला। शव मिलने के बाद परिजन ने हंगामा शुरू कर दिया। एक्सप्रेस-वे पर जाम लगाने की कोशिश की, मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण ने पुलिस बल के साथ स्थिति को संभाला, शव को मोर्चरी भिजवाया, परिजन हत्या करने का आरोप लगा रहे थे। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव पैतृक गांव पहुंचा, अंतिम संस्कार के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
कुर्रा क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम करीब 6 बजे तखरऊ नहर में एक युवक कूद गया था, उसे बचाने के लिए गांव सड़ निवासी मछुआरे राजू ने भी छलांग लगा दी थी। तभी से दोनों लोग लापता हो थे। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीमें मोटर वोट से लगातार तलाश जारी रखे हुए थे। शनिवार शाम को नहर में कूदने वाले युवक का शव सैफई थाना क्षेत्र में मिल गया था, शव की शिनाख्त जनपद इटावा के गांव लट्टूपुर निवासी संजू के रूप में हो चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रेम प्रसंग की वजह से युवक नहर में जान देने के लिए कूदा था। मछुआरे राजू की तलाश जारी थी।
रविवार सुबह एनडीआरएफ की टीम जब विलिंदा पुल के पास पहुंची, तभी मछुआरे राजू का शव भी नहर किनारे मिल गया। शव मिलने की जानकारी होने के बाद परिजन रोते बिलखते हुए पहुंचे। मौके पर मौजूद एसपी ग्रामीण राहुल मिठास, सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह, सीओ करहल अजय सिंह, एसडीएम सुनिष्ठा सिंह ने बिना समय गवाए शव को मोर्चरी भेजने की तैयारी शुरू कर दी। मृतक के परिजन आक्रोशित हो गए। एकत्रित हुए लोगों ने शव को एक्सप्रेसवे पर रखकर जाम लगाने की कोशिश की। एसपी ग्रामीण ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया, मृतक राजू के पुत्र मोहित ने आरोप लगाया कि पिता की पडुरा कोठी के पास हत्या कर शव नहर में फेंका गया है। अधिकारियों ने परिजन को आश्वासन देते हुए कार्रवाई करने की बात कही। जिसके बाद शव जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भेजा गया। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह, सीओ यातायात दीपशिखा सिंह भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गई। शव के पोस्टमार्टम के दौरान करहल, कुरावली, औंछा, घिरोर सहित कई अन्य थानों के प्रभारी व बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पोस्टमार्टम के बाद शाम को परिजन शव को लेकर पैतृक गांव सड़ पहुंचे, वहां पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।
-- -- -
परिजन ने शव की सुपुदर्गी लेने से किया इंकार
जिला मुख्यालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक मछुआरे राजू के परिजन बार-बार हत्या का आरोप लगाते हुए आक्रोशित हो रहे थे। पुलिस ने स्थिति को स्पष्ट रखने के लिए चिकित्सकों के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ प्रक्रिया पूर्ण कराई। शव को ले जाने की तैयारी हो रही थी, तभी परिजन ने शव की सुपुदर्गी लेने से मना कर दिया। जब अधिकारियों ने बात की तो परिजन ने मांगे पूरी किए जाने की बात कही। संयुक्त कश्यप महासभा की ओर से एक मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें मामले की सीबीआई जांच, कुर्रा थाने के दीवान सुमित की जांच, पीड़ित परिवार को पांच करोड़ का मुआवजा, छीने गए मोबाइल वापस कराने की बात कही गई। इसके अलावा परिवार ने मांग पत्र में प्रशासन पर दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की। मांग पत्र पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वह उनकी मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाएंगे। जिसके बाद आक्रोशित लोग शांत हुए और शव की सुपुदर्गी ली।-- -- -कई बार पुलिस से हुई झड़प
पोस्टमार्टम हाउस पर पुलिस जहां स्थिति को नियंत्रित करने में लगी थी, वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जो कि माहौल बिगाड़ने का काम कर रहे थे। पुलिस पीड़ित परिवार को सांत्वना व कार्रवाई का आश्वासन दे रही थी, वहीं कुछ लोगों के बहकावे में पीड़ित परिजन उग्र हो रहे थे। दो बार पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से झड़प भी हुई। पुलिस पर एक युवक को पीटने का आरोप लगाते हुए परिवार की एक युवती अधिकारियों से विवाद करने लगी। काफी देर तक झड़प होती रही।
-- -- -
वर्जन
नहर में डूबे मछुआरे व युवक का शव मिल चुका है, पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। शासन प्रशासन स्तर पर पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
राहुल मिठास, एसपी ग्रामीण
Trending Videos
कुर्रा क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम करीब 6 बजे तखरऊ नहर में एक युवक कूद गया था, उसे बचाने के लिए गांव सड़ निवासी मछुआरे राजू ने भी छलांग लगा दी थी। तभी से दोनों लोग लापता हो थे। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीमें मोटर वोट से लगातार तलाश जारी रखे हुए थे। शनिवार शाम को नहर में कूदने वाले युवक का शव सैफई थाना क्षेत्र में मिल गया था, शव की शिनाख्त जनपद इटावा के गांव लट्टूपुर निवासी संजू के रूप में हो चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रेम प्रसंग की वजह से युवक नहर में जान देने के लिए कूदा था। मछुआरे राजू की तलाश जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार सुबह एनडीआरएफ की टीम जब विलिंदा पुल के पास पहुंची, तभी मछुआरे राजू का शव भी नहर किनारे मिल गया। शव मिलने की जानकारी होने के बाद परिजन रोते बिलखते हुए पहुंचे। मौके पर मौजूद एसपी ग्रामीण राहुल मिठास, सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह, सीओ करहल अजय सिंह, एसडीएम सुनिष्ठा सिंह ने बिना समय गवाए शव को मोर्चरी भेजने की तैयारी शुरू कर दी। मृतक के परिजन आक्रोशित हो गए। एकत्रित हुए लोगों ने शव को एक्सप्रेसवे पर रखकर जाम लगाने की कोशिश की। एसपी ग्रामीण ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया, मृतक राजू के पुत्र मोहित ने आरोप लगाया कि पिता की पडुरा कोठी के पास हत्या कर शव नहर में फेंका गया है। अधिकारियों ने परिजन को आश्वासन देते हुए कार्रवाई करने की बात कही। जिसके बाद शव जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भेजा गया। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह, सीओ यातायात दीपशिखा सिंह भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गई। शव के पोस्टमार्टम के दौरान करहल, कुरावली, औंछा, घिरोर सहित कई अन्य थानों के प्रभारी व बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पोस्टमार्टम के बाद शाम को परिजन शव को लेकर पैतृक गांव सड़ पहुंचे, वहां पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।
परिजन ने शव की सुपुदर्गी लेने से किया इंकार
जिला मुख्यालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक मछुआरे राजू के परिजन बार-बार हत्या का आरोप लगाते हुए आक्रोशित हो रहे थे। पुलिस ने स्थिति को स्पष्ट रखने के लिए चिकित्सकों के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ प्रक्रिया पूर्ण कराई। शव को ले जाने की तैयारी हो रही थी, तभी परिजन ने शव की सुपुदर्गी लेने से मना कर दिया। जब अधिकारियों ने बात की तो परिजन ने मांगे पूरी किए जाने की बात कही। संयुक्त कश्यप महासभा की ओर से एक मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें मामले की सीबीआई जांच, कुर्रा थाने के दीवान सुमित की जांच, पीड़ित परिवार को पांच करोड़ का मुआवजा, छीने गए मोबाइल वापस कराने की बात कही गई। इसके अलावा परिवार ने मांग पत्र में प्रशासन पर दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की। मांग पत्र पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वह उनकी मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाएंगे। जिसके बाद आक्रोशित लोग शांत हुए और शव की सुपुदर्गी ली।