सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   After marrying four men woman wants to leave her fifth husband too in mainpuri

UP: 'चार लोगों से की शादी', अब पांचवें पति के साथ करना चाहती है ऐसा काम; युवक की कहानी सुन पुलिस भी हैरान

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 16 Feb 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के मैनपुरी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने एसपी कार्यालय पहुंचकर पत्नी की जो कहानी सुनाई, उसे सुनकर अधिकारी भी हैरान रह गए। मामले में थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं।

After marrying four men woman wants to leave her fifth husband too in mainpuri
woman demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पत्नी छोड़ कर जा रही है साहब, उसे रोक लीजिए। परिवार के लोग उसका सहयोग करते हैं। सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचे बरनाहल क्षेत्र के रहने वाले युवक ने शिकायत की। जो बताया, उसे सुन कर सभी चौंक गए। युवक ने आरोप लगाया कि जिस महिला के साथ वह रह रहा है, वह महिला पहले भी चार लोगों से शादी कर चुकी है। पहले पति को छोड़ा, देवर के साथ रहने लगी, इसके बाद एक ट्रक चालक के साथ चली गई थी। 
Trending Videos


युवक ने बताया कि उसके बड़े भाई के साथ भी महिला ने शादी की थी, अब उसकी पत्नी है। मगर, अब वह अपने एक रिश्तेदार के साथ जाना चाहती है। युवक ने आरोप लगाया कि पत्नी ने पहले जिन जगहों पर शादी की, वहां से नकदी जेवर लेकर चली गई। अब उनसे भी रुपये जेवर लेकर जाना चाहती है। एसपी कार्यालय से मामले में थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed