सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news health centre negligence

Mainpuri News: पीएचसी पर फार्मासिस्ट और चौकीदार मिले अनुपस्थित

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news health centre negligence
फोटो 24 ग्रामीण अंचल के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान रजिस्टर की जांच करते
विज्ञापन
मैनपुरी। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने बुधवार को जागीर और किशनी क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक फार्मासिस्ट और एक चौकीदार अनुपस्थित मिला। फार्मासिस्ट का वेतन रोकने के आदेश दिए जबकि चौकीदार का वेतन काटने के आदेश दिए। सीएमओ ने चिकित्साधीक्षकों को निर्देश दिए कि अस्पतालों में साफ-सफाई के साथ ही मरीजों के लिए सभी प्रकार की उचित व्यवस्थाएं रखी जाएं। सीएमओ सुबह 11:30 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेखराजपुर पर पहुंचे। यहां राहुल सिंह स्वीपर चौकीदार अनुपस्थित मिला। सीएमओ ने एक दिन का वेतन काटने के निर्देश चिकित्साधीक्षक जागीर डॉ. आनंद किशोर को दिए। सीएमओ 12:00 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सामान पहुंचे। यहां सफाई व्यवस्था ठीक ना होने पर नाराजगी व्यक्त की। फार्मासिस्ट ऋषि कुमार को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के अंदर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जाएं। सीएमओ ने चिकित्सा अधीक्षक किशनी को भी निरीक्षण कर सुधार कराने के निर्देश दिए। सीएमओ 12:58 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सठगमा पहुंचे। यहां पर फार्मासिस्ट राजीव द्विवेदी अनुपस्थित पाए गए। उनका वेतन रोकने के निर्देश चिकित्सा अधीक्षक किशनी डॉ. अजय भदौरिया को दिए। सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमरा का भी निरीक्षण किया। यहां व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। निरीक्षण के दौरान प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रविंद्र सिंह गौर मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed