सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news lady death hanging

Mainpuri News: कमरे में फंदे पर लटका मिला महिला का शव

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news lady death hanging
फोटो 1 मृतका प्रीती का फाइल फोटो
विज्ञापन
दन्नाहार। थाना क्षेत्र के गांव दरबाह में रविवार सुबह एक 26 वर्षीय महिला का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला, मृतका के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, मोर्चरी पहुंच कर परिजन से जानकारी ली और शव का पोस्टमार्टम कराया।
Trending Videos

गांव दरबाह निवासी शिव कुमार कस्बा में खाने की रेहड़ी लगाता है, करीब पांच साल पहले उसकी शादी 26 वर्षीय प्रीति निवासी गांव हुमायूंपुर थाना दक्षिण जनपद फिरोजाबाद के साथ हुई थी, एक बेटा चार वर्ष और दो वर्ष की पुत्री है। रविवार की सुबह प्रीति का शव घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने के बाद मृतका का भाई प्रवीन कुमार गांव दरबाह पहुंचा, प्रीति को जिला अस्पताल ले गया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर जांच करने पहुंचे सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के भाई ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी थी, बताया कि बहन ने खुदकुशी कर ली है। घटना खुदकुशी की है या कुछ और इसके बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed