{"_id":"69d2b94eb00f0d39f9030a47","slug":"mainpuri-news-rain-storm-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-156988-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: बारिश और आंधी में उड़ी किसानों की उम्मीद, जिले में भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: बारिश और आंधी में उड़ी किसानों की उम्मीद, जिले में भारी नुकसान
विज्ञापन
फोटो 34 शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में नया पोल लगवाते अधिकारी। स्रोत निगम
विज्ञापन
मैनपुरी। शनिवार शाम और रविवार को हुई बारिश लोगों के लिए आफत लेकर आई। कहीं पेड़ गिरे तो कहीं पर मकानों टिन उखड़ गई। वहीं नुमाइश मैदान पर लगे श्रीदेवी मेले में टेंट उखड़ गए और स्वागत गेट टूट गए। इससे मेले में काफी नुकसान हुआ। वहीं कई स्थानों पर भारी जलभराव हो गया। किसानों को भी काफी नुकसान हुआ। रविवार को किशनी क्षेत्र में काफी देर तक ओले गिरे। इससे गेहूं की फसल खराब हो गई। वहीं जिन किसानों ने उड़द और मूंग बोई है उनको भी नुकसान झेलना पड़ा।
किशनी : कई दिनों से मौसम के रुख से परेशान किसानों के ऊपर फिर से आफत टूट पड़ी। रविवार को अचानक हुई तेज ओलावृष्टि के साथ ही आंधी, पानी ने खेतों में खड़ी और कटी पड़ी गेहूं की फसल को स्वाहा ही कर दिया, इससे किसान सदमे में है। कई खेतों में कटे पड़े गेंहू तेज हवा के कारण उड़कर दूसरों के खेत में चले गए। अचानक हुई 20 मिनट तक हुई ओलावृष्टि से किसानों का 70 प्रतिशत तक नुकसान बताया जा रहा है। एसडीएम ने प्रभावित क्षेत्र में सर्वे कराकर तत्काल रिपोर्ट देने के आदेश दिए है।
रविवार दोपहर तक क्षेत्र में सब कुछ सामान्य था। अचानक तेज हवा के साथ बारिश आई तो किशनी की ग्राम पंचायत परतापुर के गांव बरुआ नदी, नगला हंसे, नगला रामजीत, लैगांव, दुम्हार खिरिया और परतापुर में करीब 20 मिनट तक जमकर ओलावृष्टि हुई। इससे खेतों में खड़ी फसलें चौपट हो गईं। पहले से ही किसान आलू की फसल में भारी नुकसान उठा चुका है। किसान प्रमोद यादव ने बताया कि बारिश से कटाई मड़ाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गेंहू की फसल पक गयी थी ऐसी ओलावृष्टि उन्होंने बीस बरसों से नहीं देखी।
किसान रामदास यादव ने बताया कि अप्रैल के प्रथम सप्ताह में इस तरह की बारिश अमूमन कई वर्षों से देखने को नहीं मिली। किसान फसल काटकर सुरक्षित करने में जुटा था, लेकिन ओलावृष्टि और तेज हवाओं से सभी फसलें बर्बाद हो गई। जिन किसानों के घरों पर शादी विवाह और मांगलिक कार्यक्रम होने हैं, उनके सपनों पर भी पानी फिर गया है। उपजिलाधिकारी गोपाल शर्मा का कहना है कि जिन क्षेत्रों में पानी और ओलावृष्टि ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है,उनका सर्वे कराया जाएगा। टीम बनाकर नुकसान का आंकलन कराया जाएगा। किसानों को मदद दी जाएगी।
-- -
सरकारी खरीद केंद्र पर रखा गेहूं भीगा
लैगांव में स्थित सरकारी केंद्र पर बाहर करीब 100 बोरे गेहूं रखा हुआ था। अचानक आई बारिश की वजह से सारा गेहूं पानी में भीग गया। इससे काफी नुकसान हो गया। हालांकि कर्मचारियों ने किसी तरह से कुछ बोरियों को अंदर रखकर पानी से बचाया।
-- --
Trending Videos