सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news navratra shopping

Mainpuri News: नवरात्र में नेजा चढ़ाने की धूम, बाजारों में बढ़ी खरीदारी

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news navratra shopping
विज्ञापन
मैनपुरी। नवरात्र में देवी मंदिरों में नेजा चढ़ाने की धूम दिखाई दे रही है। शहर के बाजारों में नेजा में चढ़ाने वाले सामान की दुकानें सजी हुई हैं। श्रद्धालुओं की ओर से बर्तन, खिलौने, छाता, पूजन सामग्री आदि की जमकर खरीदारी होने से दुकानदारों के चेहरे पर खुशी दिखाई दे रही है। आने वाले तीन से चार दिनों में खरीदारी और बढ़ेगी।
Trending Videos

नवरात्र के दिनों में श्रद्धालु अपनी मनौतियां पूरी होने पर देवी मंदिरों में नेजा चढ़ाने हैं। परिवार, रिश्तेदार और आस-पड़ोस के लोग एकत्र होकर बैंड-बाजे और डीजे के साथ नेजा चढ़ाने के लिए मंदिर पहुंचते हैं। एक हरे बांस की बल्ली पर झंडा, छाता, शृंगार का सामान, त्रिशूल, गदा, पंखा, शृंगार और सजावटी सामान बांधकर माता रानी के मंदिरों में चढ़ाने की परम्परा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु खरीदारी कर रहे हैं। शहर के लेनगंज, घंटाघर चौक, आगरा रोड, करहल रोड आदि बाजारों में स्थित दुकानों पर बर्तन, झंडा, छाता, शृंगार का सामान, त्रिशूल, गदा, पंखा, शृंगार और सजावटी सामान की बिक्री बढ़ गई है। दुकानदार सनी गुप्ता ने बताया कि नेजा के लिए सामान की बिक्री बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed