{"_id":"69c824b82b5f24ae14085efc","slug":"mainpuri-news-petrol-crisis-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-156530-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: एक दिन में बिका 5 लाख लीटर डीजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: एक दिन में बिका 5 लाख लीटर डीजल
विज्ञापन
फोटो 38 मैनपुरी के सोनी फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल डीजल खत्म होने के बाद लगा बैनर। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रशासन का दावा है कि जनपद में मौजूद सभी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल भरपूर मात्रा में मौजूद है। कहीं भी स्टॉक की कोई कमी नहीं है और सभी लोगों को उचित मात्रा में तेल मिल रहा है। वहीं, जनपद के दो पंपों पर शनिवार को पेट्रोल व डीजल न होने का बोर्ड लगा कर उन्हें बंद कर दिया गया है। पंप पर आने वाले लोग निराश वापस लौट रहे हैं।
जिला पूर्ति विभाग के आंकड़ों के अनुसार जनपद में 139 पेट्रोल पंप है। जिनमें आइओसीएल के 49, बीपीसीएल के 41, एचपीसीएल के 37, नयारा के 7 और रिलायंस के 5 पेट्रोल पंप शामिल है। विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 28 मार्च को इन सभी पेट्रोल पंप पर 1072 किलो लीटर डीजल का स्टॉक और 656 किलो लीटर पेट्रोल का स्टॉक मौजूद है। वहीं उन्होंने बताया कि शनिवार को पूरे दिन में 5 लाख, पांच हजार 860 लीटर डीजल और 2 लाख 10 हजार 680 लीटर पेट्रोल की बिक्री हुई है। विभाग के अनुसार जनपद के किसी भी पंप पर पेट्रोल व डीजल की कमी नहीं है।
पेट्रोल पंप संचालकों ने पेट्रोल-डीजल के लिए पहले से ही बुकिंग कर दी है। हालांकि उन्हें तेल मिलने में देरी जरूर हो रही है। जिसकी वजह से कुछ समय के लिए लोगों को तेल नहीं मिल पा रहा है।
ऐसे में शहर में स्थित सोनी फिलिंग स्टेशन पर पंप संचालक ने पेट्रोल और डीजल खत्म होने का बोर्ड भी लगा दिया। भोगांव के एक पंप पर स्टॉक खत्म होने के चलते पेट्रोल, डीजल मिलना बंद हो गया लेकिन वही़ं, शनिवार शाम तक पंप पर स्टॉक पहुंच गया था, इसके बाद फिर से तेल का वितरण शुरू होने लगा। पेट्रोल और डीजल के लिए भागदौड़ में लगे लोगों को एलपीजी सिलेंडर के लिए भी मारामारी करनी पड़ रही है। कई दिनों से शहर के गैस एजेंसी पर कम हुई भीड़ अब एक बार फिर से बढ़ने लगी है। लोग सिलेंडर के लिए लाइन लगाए हुए एजेंसी के बाहर खड़े दिखाई दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि कुछ दिन तक एलपीजी की स्थिति सामान्य रही। वहीं जिला पूर्ति विभाग के आंकड़ों की बात करें तो जनपद में मौजूद कुल 30 एजेंसी पर शनिवार को 20433 गैस सिलेंडर की बुकिंग हुई। मौजूदा स्टॉक 42884 में से 6422 गैस सिलेंडर लोगों को डिलीवर कर दिए गए।
जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा ने बताया कि जनपद में कहीं भी एलपीजी और पेट्रोल,डीजल की कमी नहीं है। सभी पंप पर भरपूर मात्रा में पेट्रोल और डीजल मौजूद है। वहीं गैस एजेंसिंयों के पास भी पर्याप्त संख्या में गैस सिलिंडर हैं। लोग अनावश्यक अफवाहों पर ध्यान ना दें। सोनी फिलिंग स्टेशन की गाड़ी रिफाइनरी से निकल चुकी है। वहीं भोगांव के पेट्रोल पंप संचालक ने बुकिंग नहीं की थी, इसलिए तेल आने में देरी हुई।
Trending Videos