{"_id":"69b9a1add8160eecf1091054","slug":"mainpuri-news-theft-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-155825-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: रेलवेकर्मी के घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: रेलवेकर्मी के घर से लाखों की चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के देवी रोड स्थित मकान में निवास कर रहे रेलवे कर्मी के घर से चोरों ने लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी की वारदात अंजाम दी। घर आने पर कर्मी को जानकारी हुई, कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना कुरावली क्षेत्र के गांव नगला गढू निवासी विपन कुमार ने बताया कि वर्तमान में वह शहर के देवी रोड प्रवीन गैस एजेंसी के पास मकान में परिवार के साथ रह रहे हैं। वह रेलवे में रेलगाड़ी प्रबंधक के पद पर तैनात हैं, बच्चे 28 फरवरी को होली के त्योहार को लेकर पैतृक गांव नगला गढू गए थे। सभी चाबियां परिजन घर में ही छोड़ कर चले गए थे।
तीन मार्च को बच्चे घर लौटे तो सब कुछ ठीक था। आठ मार्च को जब वह व पत्नी घर आए तो देखा कि बैड के लॉकर में रखे करीब 30 लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए थे। घर में काफी तलाश किया, मगर जेवर कहीं भी नहीं थे। विपन ने बताया कि चोर दो सोने की चेन, 11 अंगूठी, सोने की ब्रजवाला, कान के टॉप्स आदि जेवर चोरी किए गए हैं। कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos