सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Man arrested for attempting to rape an innocent child

Mainpuri News: मासूम से दुष्कर्म की कोशिश करने वाला गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 26 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for attempting to rape an innocent child
विज्ञापन
औंछा।
Trending Videos


थाना क्षेत्र में पांच साल की मासूम को टॉफी का लालच देकर दुष्कर्म की कोशिश करने वाले युवक को पुलिस ने रविवार रात गिरफ्तार कर लिया। घटना 22 मई की शाम को हुई थी, न्यायालय में पेश किए गए युवक को जेल भेजा गया है।
एक गांव की रहने वाली एक पांच साल की बच्ची 22 मई की शाम दुकान से टॉफी लेने के लिए गई थी। तभी वहां मौजूद मोहित बच्ची को टॉफी देने का लालच देकर अपने साथ मक्का के खेत में ले गया था। वहां बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी, चीख सुन कर बच्ची की मां व एक अन्य व्यक्ति के आ जाने पर युवक धमकी देकर भाग गया था। पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस तलाश कर रही थी। थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार रात एक सूचना पर मोहित को जसराना औंछा रोड डीपीएस जाने वाले मार्ग से मोहित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे थाने ले जाकर पूछताछ की, सोमवार को न्यायालय में पेश किया। वहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed