{"_id":"6a3a5b6d33c542d2590febef","slug":"one-call-cost-him-99-500-cyber-police-helped-recover-the-entire-amount-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: एक कॉल और खाते से कट गए 99 हजार रुपये, पुलिस ने दिखाई तत्परता; ठगी की रकम पीड़ित को दिलाई वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एक कॉल और खाते से कट गए 99 हजार रुपये, पुलिस ने दिखाई तत्परता; ठगी की रकम पीड़ित को दिलाई वापस
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 23 Jun 2026 03:39 PM IST
विज्ञापन
सार
मैनपुरी के अवधेश सिंह को एक अंजान कॉल पर खाते की गोपनीय जानकारी साझा करना महंगा पड़ गया और उनके खाते से 99,500 रुपये निकाल लिए गए। 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद साइबर थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए पूरी धनराशि फ्रीज कराकर पीड़ित को वापस दिला दी।
साइबर ठग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मैनपुरी पुलिस लाइन के पास रहने वाला युवक ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। ठग ने खाते से करीब एक लाख रुपये निकाल लिए। शिकायत के बाद सक्रिय हुई साइबर थाना पुलिस ने मंगलवार को युवक के खाते से निकाली गई पूरी धनराशि वापस कराई।
कोतवाली क्षेत्र में पुलिस लाइन के पास निवास कर रहे अवधेश सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके पास एक अंजान कॉल आई। कॉल करने वाले ने उन्हें बातों में उलझा कर खाते संबंधी गोपनीय जानकारी ले ली। जिसके कुछ देर बाद ही उनके खाते से 99500 रुपये की धनराशि निकाल ली गई।
मैसेज आने पर उन्हें ठगी की जानकारी हुई। तुरंत ही 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। बैंक अधिकारी को धोखाधड़ी के संबंध में जानकारी दी। शिकायत पर सक्रिय हुई साइबर थाना पुलिस ने अवधेश के खाते से निकाली गई धनराशि को फ्रीज कराने में सफलता हासिल की। मंगलवार को धनराशि वापस दिलाई गई।