{"_id":"6a3974291f68d89a1407b8c5","slug":"two-people-including-a-teenager-lost-their-lives-in-road-accidents-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-161611-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: सड़क हादसों में किशोर सहित दो की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: सड़क हादसों में किशोर सहित दो की गई जान
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
फोटो 7 गोलू का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घिरोर/औंछा। थाना घिरोर और औंछा क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में एक 13 वर्षीय किशोर सहित दो लोगों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने सोमवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।
कस्बा औंछा का रहने वाला 25 वर्षीय अरमान अली बाइक मिस्त्री था। मैनपुरी रोड पर वह दुकान किए हुए था। रविवार रात करीब आठ बजे दुकान बंद करने के बाद वह पैदल ही घर की तरफ जा रहा था। तभी मार्ग से गुजर रहे कैंटर ने चपेट में ले लिया। हादसे में अरमान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी चंद्रपाल सिंह ने शव मोर्चरी भेजा। बताया कि टक्कर मारने वाला कैंटर को पकड़ लिया गया है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के परिजन ने बताया कि तीन साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। दो मासूम बच्चे एक बेटा और एक बेटी है। अरमान की असमय मौत से घर में मातम छाया है।
दूसरा हादसा थाना घिरोर क्षेत्र में सोमवार सुबह हुआ। गांव नगला किसी का रहने वाले दिनेश कुमार का 13 वर्षीय दिव्यांग पुत्र गोलू सुबह जामुन खाने के लिए घर से बाहर गया था। घिरोर-मैनपुरी मार्ग पर घर से करीब दो किमी दूर किसी चार पहिया वाहन ने गोलू को चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के मौके पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवाया। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन व चालक की तलाश कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी चेक कर रही है।
विज्ञापन
-- -- -
बेटे का शव देख पिता हुआ अचेत, अस्पताल में भर्ती
नगला किसी के रहने वाले दिनेश के चार बच्चे हैं। दो बेटे और दो बेटियां। गोलू चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। जिस वजह से भी वह सबका लाडला था। एक साल पहले ही मां की मौत हो चुकी थी। दिव्यांग बेटे को दिनेश बेहद प्यार करता था। सोमवार सुबह हादसे के बाद बेटे का शव सामने देखा तो दिनेश चीखते हुए अचेत हो गया। लोगों ने उसे संभाला और उपचार के लिए सीएचसी गोधना में भर्ती कराया।