सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Passengers were troubled by the shortage of buses for the second day as well.

Mainpuri News: दूसरे दिन भी बसों की किल्लत से परेशान हुए यात्री

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 29 Apr 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Passengers were troubled by the shortage of buses for the second day as well.
फोटो 31 बेवर स्टैंड पर बसों का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
बेवर। परिवहन निगम के बेवर और मैनपुरी डिपो से हरदोई में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए 90 से ज्यादा बसें भेजी गई हैं। नतीजा बसों की कमी ने यात्रियों की दिक्कत बढ़ा दी। दूसरे दिन भी उन्हें कई घंटे बसों का इंतजार करना पड़ा। बुधवार को बस स्टैंड पर दिल्ली और कानपुर मार्ग पर बसों की कमी रही।हरदोई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेस वे का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में अलग-अलग जनपदों से बड़ी संख्या में लोगों को ले जाने और लाने के लिए मैनपुरी डिपो की 50 और बेवर डिपो की 45 बसों को लगाया गया है। इसके बाद स्थानीय यात्रियों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मैनपुरी डिपो से 23 और बेवर डिपो की मात्र 10 बसों का संचालन हो रहा है। बुधवार को भी बसों की कमी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बेवर से दिल्ली और कानपुर जाने के लिए यात्रियों को भीषण गर्मी में दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। किसी को शादी कार्यक्रम में जाना था, कोई अपनी बच्चे को हॉस्टल छोड़ने के लिए घर से निकाला था। लेकिन बसों की किल्लत से यात्रियों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos

----
कानपुर से किसी बस से बेवर तक आ गया हूं, बेटी लक्ष्मी नोएडा में जाॅब करती है, उसे छोड़ने के लिए जाना है लेकिन दो घंटे से बस स्टैंड पर खड़े होकर बस का इंतजार कर रहा हूं।- नाथूराम गुप्ता, कल्याणपुर, कानपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
किशनी से ऑटो पर बैठकर बेवर आ गया हूं, दिल्ली जाने के लिए करीब डेढ़ घंटे से बस का इंतजार कर रहा हूं, लेकिन बस नहीं मिली। बस न होने से गर्मी में परेशानी हो रही है।- मोहित कुमार, किशनी।
----
बेवर डिपो की 55 बसों में से 45 बसे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए भेजी गई हैं। शेष 10 बसों का संचालन अलग-अलग मार्गों पर कराया जा रहा है। यात्रियों की अधिक संख्या वाले मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। - सुरेशचंद्र राठौर, वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed