सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Please sir, please call this number once.

Mainpuri News: प्लीज सर एक बार इस नंबर पर बात अवश्य कर लें

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 25 Mar 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Please sir, please call this number once.
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान शिक्षकों को उत्तर पुस्तिकाओं में छात्र-छात्राओं के मोबाइल नंबर लिखे मिल रहे हैं। छात्र-छात्राएं शिक्षकों को कसम देकर प्लीज सर, मैडम इस नंबर पर एक बार बात अवश्य कर लें लिख रहे हैं। कई छात्र इस प्रकार से ईश्वर व बच्चों की शपथ दे रहे हैं कि इससे परीक्षक मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन जिले के चार केंद्रों पर किया जा रहा है। बुधवार को मूल्यांकन केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी पर 5085 काॅपियों का मूल्यांकन हुआ, यहां 293 परीक्षकों में से 105 परीक्षक उपस्थित हुए। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी में 4087 कापियों का मूल्यांकन हुआ। यहां 540 में से 254 परीक्षक उपस्थित रहे। जैन कॉलेज करहल में 6775 कापियों का मूल्यांकन किया गया। इस केंद्र पर 477 परीक्षकों में से 190 परीक्षक पहुंचे। इस केंद्र पर अंकेक्षण करने वालों की कमी सबसे अधिक है। नरसिंह कॉलेज में बुधवार को 6692 कापियों का मूल्यांकन हुआ। इस केंद्र पर 328 में से 131 परीक्षक उपस्थित हुए। डीआईओएस सतीश कुमार ने परीक्षकों को उपस्थित होने और पूरी सजगता से मूल्यांकन करने के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos




अब तक के मूल्यांकन पर एक नजर
मूल्यांकन केंद्र - अब तक मूल्यांकन - अवशेष बची उत्तर पुस्तिकाएं
राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी 31123 37050
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी 45948 33571
जैन इंटर कॉलेज करहल 40312 29159
नरसिंह इंटर कॉलेज करहल 37357 41654
कुल 154740 141434
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed