{"_id":"bad4ce76495a7a1ecbccb4194b5fcb63","slug":"president-and-secretary-ajay-kuldeep-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजय अध्यक्ष और कुलदीप सचिव बने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजय अध्यक्ष और कुलदीप सचिव बने
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए इस बार दो पक्ष हुए हैं। एक पक्ष द्वारा चुनाव प्रक्रिया में मंगलवार को नाम वापसी का दिन था। नाम वापसी के बाद कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध हो गया। अजय कृष्ण पांडेय अध्यक्ष और कुलदीप प्रताप सिंह को सचिव घोषित किया गया।
चुनाव अधिकारी वरिष्ठ जन समिति कृष्ण मुरारी मिश्रा और भुवनेश्वर प्रसाद चतुर्वेदी ने बताया कि मैनपुरी बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नाम वापसी का मंगलवार को दिन निर्धारित किया गया था। नाम वापसी के दिन अध्यक्ष पद पर नामांकन करने वाले आशुतोष पांडेय और सचिव पद पर नामांकन करने वाले पवन मिश्रा, सह सचिव पद पर बृजेश दीक्षित ने नामांकन वापस ले गए।
नामांकन वापस लेने के बाद कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। जिसमें अजय कृष्ण पांडेय को अध्यक्ष, दिनेश दीक्षित, मान सिंह सुमन उपाध्यक्ष, कुलदीप प्रताप सिंह सचिव, सुजीत शर्मा सह सचिव, राकेश गुप्ता आडीटर चुने गए। इसके साथ ही अशोक कुमार यादव, अतुल कुमार शुक्ला नामित कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रदीप कुमार यादव, बृजकिशोर त्रिपाठी, पवन मिश्रा, आशुतोष पांडेय, नरेंद्र कुमार, उमाशंकर तिवारी, सतीश चंद्र दीक्षित, राजीव मिश्रा, प्रमोद कुमार सिंह, बृजबिहारी मिश्रा, अजय विक्रम सिंह, विपिन कुमार चतुर्वेदी, पूरन सिंह, संदीप राठौर, रचना सिंह और सतीश चंद्र दुबे को चुना गया। कार्यकारिणी के चुनाव के बाद अधिवक्ताओं ने चुने गए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।
दूसरे गुट के चुनाव में नामांकन पत्रों की हुई जांच
मैनपुरी बार एसोसिएशन के दूसरे गुट द्वारा की जा रही वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया में मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। इसमें अध्यक्ष पद के लिए संजय चौहान, सौरभ यादव, अनूप सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए चरन सिंह यादव, रनवीर सिंह, रीता नैयर, विश्वविमोहन, सचिव पद के लिए संजय चौहान, सौरभ यादव, सह सचिव पद के लिए रोहित कुमार और आडीटर पद के लिए बृजेंद्र सिंह यादव के नामांकन सही पाए गए। वरिष्ठ समिति के अनुसार उपाध्यक्ष पद के लिए ध्रुव सिंह यादव का नामांकन निरस्त कर दिया गया है।
Trending Videos