{"_id":"69a48403e990aa3a02041cc7","slug":"takha-team-defeated-asendhi-by-52-runs-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-154984-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: ताखा की टीम ने असेंधी को 52 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: ताखा की टीम ने असेंधी को 52 रनों से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
फोटो 3 फीता काटकर मैच का शुभारंभ करते संजय गुप्ता संजू। संवाद
विज्ञापन
किशनी। क्षेत्र के गांव जटपुरा में जटपुरा प्रीमियर लीग सीजन-1 का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को खेले गए मैच में ताखा की टीम ने असेंधी को 52 रनों से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। 35 रनों की पारी और तीन विकेट लेने पर ताखा के कप्तान को फारुक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
ताखा की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ताखा की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में बेहतरीन खेल प्रदर्शन करते हुए 119 रन बनाए। कप्तान फारुक ने 35 और सलमान ने 30 रनों की पारी खेली। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी असेंधी की पूरी टीम महज 67 रनों पर ही सिमट गई। फारुख ने तीन विकेट झटके।
इससे पहले मैच का शुभारंभ संजय गुप्ता संजू ने फीता काटकर किया। मैच में अंपायरिंग साहिल और सुमित ने, स्कोरिंग अजय पाल ने और कमेंट्री अंकुल यादव ने की।
Trending Videos